18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquakes: रूस में एक के बाद एक आए दो भूकंपों से कांपी धरती

Russia Earthquakes: दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। आज रूस में एक के बाद एक दो भूकंप आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Aug 2024, 3:06 PM IST

Earthquake

Earthquakes in Philippines

दुनियाभर में हर दिन कई भूकंप आ रहे हैं और इन मामलों में इजाफा भी किसी से नहीं छिपा है। अलग-अलग जगहों पर भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। आज, शनिवार, 24 अगस्त को रूस (Russia) में एक के बाद एक दो भूकंप आए। दोनों भूकंप ट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की (Petropavlovsk-Kamchatsky) के पास आए। पहला भूकंप ट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की से 151 किलोमीटर ईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप तड़के सुबह 3 बजकर 07 मिनट पर आया। दूसरा भूकंप ट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की से 146 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप जल्द सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर आया।

कितनी रही दोनों भूकंपों की गहराई?

रूस में आज आए पहले भूकंप की गहराई 27.1 किलोमीटर और दूसरे भूकंप की गहराई 30.4 किलोमीटर रही।

झटके हुए महसूस लेकिन नहीं हुआ नुकसान

रूस में आज आए दोनों भूकंपों से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को झटके महसूस हुए, लेकिन इन दोनों भूकंपों की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें- सर्बिया के घर में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत