विदेश

यहां किराये पर मिल रहीं खूबसूरत बीवियां ! पसंद आने पर शादी भी, लगी टूरिस्ट की भीड़

Rental Wife Culture: दुनिया भर के पर्यटक थाईलैंड के खूबसूरत समुद्र किनारे देखने के लिए आते हैं। हाल ही में आई एक किताब में थाईलैंड में रेंटल वाइफ के प्रचलन पर बहस छिड़ गई है।

3 min read
Dec 03, 2024
Wife on rent

Rental Wife Culture: संस्कृति और संस्कारों वाले देश भारत में पत्नी किराये पर पत्नी लेने की बात सुन कर अजीब लगता है, लेकिन थाईलैंड (Thailand) में ऐसा हो रहा है। एशिया के दक्षिण पूर्व का द्वीप देश थाईलैंड दुनिया का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और दुनिया भर के पर्यटक इस देश के खूबसूरत समंदर किनारे देखने के लिए आते हैं। समंदर से घिरा होने के कारण यहां साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। पर्यटन (tourism) इस देश में आय का प्रमुख जरिया भी है और लोगों की आजीविका भी काफी हद तक इससे जुड़ी हुई है। थाईलैंड में रेंटल वाइफ (Rental Wives) के चलन के रूट्स थाईलैंड के पटाया की परंपराओं में हैं। यहां लोग किराये पर बीवी ले सकते हैं। इसे वाइफ ऑन हायर और ब्लैक पर्ल (Black Pearl) भी कहा जाता है।

कितने समय के लिए बनती हैं ये वाइफ

यह एक तरह का अस्थाई विवाह होता है, जिसमें किसी युवती को पैसे देकर कुछ समय के लिए पत्नी बनाया जा सकता है। तय समय तक वह युवती वाइफ के सारे फर्ज अदा करती है। हालांकि, यह प्रथा अब एक व्यवसाय का रूप लेती जा रही है। आइए जानते हैं क्या है थाईलैंड में तेजी से फलता- फूलता रेंटल वाइफ का चलन, कौन होती है रेंटल वाइफ और कितने समय के लिए बनती हैं ये वाइफ:

इस किताब से यह पता चला

हाल ही में लावर्ट ए इमैनुएल की किताब थाई टैबू-द राइज ऑफ वाइफ रेंटल इन मॉडर्न सोसाइटी: एक्सप्लोरिंग लव, कॉमर्स एंड कॉन्ट्रोवर्सी इन थाइलैंड्स वाइफ रेंटल फेनोमेनन है, (The book that became a talking point is written by La Vérité Emmanuel. Titled Thailand's Taboo: The Rise of Wife Rental in Modern Society) ने इस चलन (Relationship Trends) के बारे में पूरी दुनिया को बताया है। इस किताब में बताया गया है कि थाईलैंड में पत्नी किराये पर रखने की विवादास्पद प्रथा कैसे तेजी से अब बढ़ रही है और यह आय का एक प्रमुख स्रोत बनती जा रही है।

पर्यटक करते हैं पत्नी हायर

पर्यटन समाचार यह है कि थाईलैंड में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। देश में दूर दराज और गांवों की लड़कियां पैसों के लिए पर्यटकों की रेंटल वाइफ बनती हैं। यह ट्रेंड थाईलैंड के पटाया के रेड लाइट इलाके, बार और नाइट क्लबों से अपना व्यवसाय चलाते हैं. थाईलैंड में यह व्यवसाय के रूप में तेजी से फैल रहा है।

तेजी से फलता-फूलता बिजनेस

थाईलैंड में रेंटल वाइफ की विवादास्पद प्रथा है। गरीब पृष्ठभूमि की महिलाएं पैसा कमाने के लिए विदेशी पर्यटकों की पत्नी बनकर रहना शुरू कर देती हैं। यह व्यवस्था कोई औपचारिक विवाह नहीं है। एक अस्थाई अनुबंध होता है और कुछ दिनों से लेकर कई महीनों तक के लिए किया जाता है। महिलाएं पैसा कमाने और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए इस तरह के काम करती हैं। ये महिलाएं मुख्य रूप से बार या नाइट क्लब में काम करती हैं और बेहतर ग्राहक मिलने पर रेंटल वाइफ बन जाती हैं। किराए की रकम महिला की उम्र, सुंदरता, शिक्षा और समय के अनुसार तय होती है। किताब में लिखा है कि रकम 1600 डॉलर से 116000 डॉलर तक हो सकती है। हैरत की बात है कि इस प्रथा को लेकर थाईलैंड में कोई कानून नहीं है।

जापान और कोरिया से प्रेरित है यह प्रथा

थाईलैंड में यह प्रथा हाल में तेजी से चलन में आई है। हालांकि इस तरह की सेवा जापान और कोरिया में पहले से है। थाईलैंड में इसके तेजी से बढ़ने के कई कारण हैं। शहरीकरण और बिजी लाइफ में लोगों का अकेलापन बढ़ रहा है। ऐसे में लोग स्थाई रिश्ते की जगह अस्थाई रिश्ता बनाना पसंद करने लगे हैं। थाईलैंड में रिश्तों व स्वतंत्रता को लेकर लचीले दृष्टिकोण के कारण भी यह प्रथा तेजी से फैल रही है। थाईलैंड की सरकार का भी मानना है कि देश में रेंटल वाइफ की प्रथा मौजूद है और पर्यटकों के कारण यह व्यवसाय का रूप ले चुकी है। सरकार का मानना है कि इस प्रथा को नियंत्रित करने के लिए कानून बनाने की जरूरत है।

Also Read
View All

अगली खबर