विदेश

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड- तुर्की की रुमेसा गेलगी बनीं दुनिया की सबसे लंबी महिला, जानिए कितनी है लंबाई

रुमेसा गेलेगी वीवर सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इस सिंड्रोम से पीड़ित लोगों की लंबाई असामान्य रूप से बढ़ती रहती है। कई मामलों में वीवर सिंड्रोम से पीड़ित लोगों का शरीर तो बढ़ जाता है, लेकिन उसके अनुपात में उनके सिर का साइज छोटा रहता है। इसके साथ ही पीड़ित का दिमाग भी सामान्य तरीके से काम नहीं करता और वह बौद्धिक अक्षमता से पीड़ित हो जाता है।  

2 min read
Oct 14, 2021

नई दिल्ली।

दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का गिनीज रिकॉर्ड तुर्की की रुमेसा गेलगी के नाम दर्ज हुआ है। रुमेसा गेलगी की कुल लंबाई 7 फीट 0.7 इंच (215.16 सेमी) की है। लंबाई मापने के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने रुमेसा गेलगी को जीवित सबसे लंबी महिला का खिताब दे दिया। दुनिया का सबसे लंबे पुरुष का रिकॉर्ड भी तुर्की के सुल्तान कोसेन के नाम दर्ज है। उनकी लंबाई 2018 में 8 फीट 2.8 इंच (251 सेमी) मापी गई थी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि रुमेसा गेलेगी वीवर सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इस सिंड्रोम से पीड़ित लोगों की लंबाई असामान्य रूप से बढ़ती रहती है। कई मामलों में वीवर सिंड्रोम से पीड़ित लोगों का शरीर तो बढ़ जाता है, लेकिन उसके अनुपात में उनके सिर का साइज छोटा रहता है। इसके साथ ही पीड़ित का दिमाग भी सामान्य तरीके से काम नहीं करता और वह बौद्धिक अक्षमता से पीड़ित हो जाता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने के बाद रुमेसा गेलगी ने कहा कि हर नुकसान अपने लिए एक लाभ में बदल सकता है इसलिए खुद को स्वीकार करें कि आप कौन हैं, अपनी क्षमता से अवगत रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। 2014 में गेलगी ने जीवित सबसे लंबी टीनएजर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया था। अब 2021 में उनके नाम सबसे लंबी जीवित महिला होने का रिकॉर्ड भी हो गया है।

वीवर सिंड्रोम के कारण रुमेसा गेलगी सामान्य जिंदगी नहीं जी सकती हैं। उन्हें चलने के लिए व्हीलचेयर या फिर वॉकिंग फ्रेम का सहारा लेना पड़ता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एडिटर इन चीफ क्रेग ग्लेनडे ने कहा कि रिकॉर्ड बुक में रुमेसा का वापस स्वागत करना सम्मान की बात है। उनकी अदम्य भावना और भीड़ से अलग खड़े होने का गर्व सबके लिए एक प्रेरणा है।

दुनिया का सबसे लंबा आदमी सुल्तान कोसेन भी तुर्की के रहने वाले हैं। 2018 में उनका कद 8 फीट 2.8 इंच (251 सेमी) था। सुल्तान का जन्म 10 दिसंबर 1982 को हुआ था। 10 साल की उम्र के बाद उनका कद अचानक बढ़ना शुरू हुआ था। बड़ी बात यह है कि उनके माता-पिता और चार भाई-बहनों सहित उनके परिवार के बाकी सभी सदस्य औसत आकार के हैं।

Published on:
14 Oct 2021 09:48 am
Also Read
View All