विदेश

हरियाली और रास्ता: अमरीका में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा साइकिल ट्रैक

5950 किलोमीटर लंबा अत्याधुनिक साइकिल ट्रैक, अब तक 3200 किमी पाथ तैयार हो चुका। 2019 में शुरू हुआ था निर्माण, 2022 तक पूरा होने की संभावना। 12 राज्यों को पार करते हुए दक्षिण-पूर्व अमरीका से उत्तर-पश्चिमी अमरीका को जोड़ेगा साइकिल पथ।

less than 1 minute read
rail_trail.png

गाड़ियों से पर्यावरण को हो रही क्षति को ध्यान में रखते हुए अमरीका में विश्व का सबसे लंबा (5950 किलोमीटर) ग्रेट अमरीकन रेल ट्रेल बना रहा है। 12 राज्यों से होता हुआ यह ट्रैक देश के दो छोर को मिलाता है। पर्यावरण के लिहाज से यह अति महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो 2019 में शुरू हुई थी। अब तक 3200 किमी ट्रैक तैयार हो चुका है। स्वच्छ वातावरण में लोग यहां व्यायाम और साइक्लिंग का आनंद ले सकते हैं। इसको कई जगह पुरानी और बंद पड़ी रेल पटरियों से होकर भी गुजारा गया है।

5950 किलोमीटर लंबा अत्याधुनिक साइकिल ट्रैक, अब तक 3200 किमी पाथ तैयार हो चुका।
12 राज्यों को पार करते हुए दक्षिण-पूर्व अमरीका से उत्तर-पश्चिमी अमरीका को जोड़ेगा साइकिल पथ। 2019 में शुरू हुआ था निर्माण, 2022 तक पूरा होने की संभावना।

अन्य देशों में साइकिल ट्रैक
4,450 किलोमीटर लंबा यूरोवेलो ट्रैक छह मार्गों से होता हुआ दस देशों को कवर करता है। यह अटलांटिक सागर से काला सागर तक यूरोप के बीचों-बीच गुजरता है।
346 किमी लंबा ट्रांसपेनियन ट्रेल 2001 में शुरू हुआ। उत्तरी इंग्लैंड में यह मार्ग खाली पड़ी पटरियों का इस्तेमाल कर बनाया। प्रकृति और विरासत की भव्य झांकी पेश करता है यह मार्ग।
चीन के जियामी में 7.6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड साइकिल ट्रैक।
बेल्जियम के लिम्बर्ग प्रांत में झील से गुजरता हुआ 200 मीटर लंबा पाथ।

Published on:
17 Jan 2021 11:51 am
Also Read
View All
स्विट्जरलैंड वार्ता के बाद ईरान का बड़ा ऐलान, तेल प्रतिबंधों में दी छूट; फ्रीज संपत्तियां भी हुईं जारी

ईरान के मुद्दे पर ट्रंप का NATO सहयोगियों पर हमला, इटली की पीएम मेलोनी को भी घेरा; नेतन्याहू बोले- कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

Heatwave In Europe: यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, फ्रांस में 35 इलाकों में हीटवेव अलर्ट, पब्लिक इवेंट्स और शराब पीने पर सख्ती

‘बातचीत फेल हुई तो ताकत के दम पर होर्मुज पर कब्जा करेंगे ट्रंप’, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के दावे से मची खलबली

बातचीत के बीच ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी, कहा- ‘समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका उठा सकता है बड़ा कदम’, ईरानी अधिकारीयों ने बीच में छोड़ी मीटिंग