विदेश

OMG! अब रेगिस्तान में दिखेगी बर्फ ही बर्फ, जानें कैसे?

रेगिस्तान जैसे पर्यटन स्थल में बेतहाशा बर्फ के साथ एक स्की रिजॉर्ट, अल्ट्रा-लग्जरी फैमिली, वेलनेस रिजॉॅर्ट और रिटेल स्टोर के साथ कई सारे रेस्टोरेंट होंगे। यहां बर्फीली स्की ढलान, वाटरस्पोर्ट्स और माउंटेन बाइकिंग के साथ-साथ कई खेल गतिविधियां होंगी। जो पर्यटन के लिहाज़ से काफी फायदेमंद माना जा रहा है।

2 min read
Snow in the desert of Sahara Desert (File Photo)

दुनिया के कुछ देशों में रेगिस्तान (Desert) एक बड़ा ही रहस्यमय विषय माना जाता है। जितना खूबसूरत ये दिखता है उतने ही रोचक इसके रहस्य होते हैं। अब ये कहा जा रहा है कि रेगिस्तान में जल्द बर्फ दिखाई देगी और इतनी बर्फ जितनी आप अंटार्कटिका (Antarctica) में देखते हैं। ऐसे में लोगों में भी इस बात को लेकर जिज्ञासा है कि जिस रेगिस्तान में पानी की एक बूंद तक के लिए इतना जूझना पड़ता है, दूर-दूर तक पानी नहीं दिखाई देता, वहां पर बर्फ और इतनी बर्फ कैसे होगी?

स्की रिजॉर्ट से आएगी बर्फ 

तो बता दें कि रेगिस्तान में बर्फ स्की रिजॉर्ट (Ski Resort) के जरिए आ रही है। ये प्रोजेक्ट सऊदी अरब ला रहा है। सऊदी (Saudi Arabia) के रेगिस्तान में स्की रिसॉर्ट पर काम तेजी से चल रहा है। ट्रोजेना नाम का ये प्रोजेक्ट 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट में रेगिस्तानी क्षेत्र का निर्धारित हिस्सा 70 प्रतिशत आर्टिफिशिएल बर्फ से ढका जाएगा।

इस अनोखे स्की रिजॉर्ट को लाल सागर (Red Sea) से लगभग 48 किमी पूर्व में सारावत पहाडिय़ों में बनाया जा रहा है। क्योंकि देश के बाकी हिस्सों की तुलना में यहां तापमान 10 डिग्री कम रहता है। सर्दियों में यहां तापमान जीरो से भी नीचे चला जाता है, जो सऊदी अरब के दूसरे हिस्सों से एकदम उल्टा है। हालांकि इस रिसॉर्ट की ज्यादातर बर्फ नकली होगी। स्की ढलानों के बीच एक आर्टिफिशिएल झील भी दिखाई देगी। यह 177 किमी लंबी ‘नियोम’ प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

रेगिस्तान, समंदर, पर्वत का नजारा एक साथ

सऊदी में खुले आसमान के नीचे स्कीइंग करना ट्रोजेना की खास बात है। खाड़ी के ज्यादातर देश रेगिस्तानी जलवायु के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में यहां इस तरह का स्की रिजॉर्ट लोगों के लिए काफी रोचक होगा। नियोम की वेबसाइट के मुताबिक शौकिया और पेशेवर दोनों तरह के लोग स्कीइंग का लुत्फ उठा सकेंगे। इस रिजॉर्ट में लाल सागर का नीला पानी, नियोम पर्वत शृंखलाओं की भव्यता और सुनहरे रेगिस्तानी टीले एक साथ नजर आएंगे।

रेस्टोरेंट से लेकर वाटरस्पोर्ट तक

यहां के पर्यटन स्थल में एक स्की रिजॉर्ट, अल्ट्रा-लग्जरी फैमिली और वेलनेस रिजॉॅर्ट और रिटेल स्टोर के साथ रेस्तरां की शृंखला भी होगी। यहां बर्फीली स्की ढलान, वाटरस्पोट्र्स और माउंटेन बाइकिंग के साथ-साथ कई खेल गतिविधियां मिलेंगी। ट्रोजेना में 15 होटल और 3,600 से ज्यादा कमरे होंगे। ट्रोजेना के कार्यकारी निदेशक फिलिप गुलेट ने कहा, 'सऊदी अरब में पहली आउटडोर स्कीइंग से लेकर हमारे पहाड़ में मौजूद गांव में कई तरह की चीजें मिलेंगी जो पूरी तरह से अनोखी होंगी।

Also Read
View All

अगली खबर