Father Of 100 Children: सिर्फ 32 साल की उम्र में एक शख्स 100 बच्चों का पिता बनने जा रहा है। पढ़कर हैरानी हो सकती है, लेकिन यह सच है।
दुनिया के कई देशों में इस समय जन्म दर काफी कम हो गई है। लोग एक-दो बच्चे पैदा करने से भी कतरा रहे हैं। इसी बीच एक शख्स, जिसकी उम्र सिर्फ 32 साल है, 100 बच्चों का पिता बनने जा रहा है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। पढ़कर अजीब ज़रूर लगेगा और हैरानी भी हो सकती है, लेकिन यह सच है। 32 साल की उम्र में अमेरिका (United States Of America) का एक शख्स 100 बच्चों का पिता बनने वाला है। हम बात कर रहे हैं काइल गॉर्डी (Kyle Gordy) की।
काइल इस समय 87 बच्चों का बायोलॉजिकल पिता (Biological Father) है। अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) राज्य के लॉस एंजेलिस (Los Angeles) के निवासी काइल के बच्चे सिर्फ अमेरिका में ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य देशों में भी हैं।
काइल के बारे में पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि आखिर कैसे वह इतने बच्चों का बायोलॉजिकल पिता बना? जवाब है स्पर्म डोनेशन। काइल अपना स्पर्म ज़रूरतमंद लोगों को डोनेट करता है, जिसके ज़रिए वो लोग अपना परिवार आगे बढ़ाते हैं।
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण पर खर्च होंगे 70 करोड़, प्राइवेट कंपनी को दी गई ज़िम्मेदारी
काइल जल्द ही 100 बच्चों का बायोलॉजिकल पिता बनने वाला है। आने वाले महीनों में उसके डोनेट किए स्पर्म के ज़रिए कई महिलाएं माँ बनेंगी। जानकारी के अनुसार इस साल काइल के डोनेट किए स्पर्म से 14 बच्चों का जन्म होगा और दुनियाभर में काइल के 101 बायोलॉजिकल बच्चे हो जाएंगे।
100 बच्चों का बायोलॉजिकल पिता बनने पर काइल एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लेगा। फिलहाल दुनिया में सिर्फ 3 अन्य पुरुषों ने ही ऐसा किया है। ऐसे में इस साल के अंत तक काइल ऐसा करने वाला चौथा पुरुष बन जाएगा।
स्पर्म डोनेशन के ज़रिए ज़रूरतमंद महिलाओं को बच्चा पैदा करने में मदद करने से काइल को खुशी होती है। उसका मानना है कि यह एक अच्छा काम है और आने वाले समय में भी वह स्पर्म डोनेट करना ज़ारी रखेगा। काइल का तो यह भी कहना है कि शायद 2026 तक लगभग सभी देशों में उसका बच्चा हो।