विदेश

अफगानिस्तान में धमाका, 3 मजदूरों की हुई मौत

Afghanistan Blast: अफगानिस्तान में धमाके का मामला सामने आया है। इस धमाके में 3 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Dec 07, 2025
People shocked by the seizure of 50 kg of gelatin and 400 detonators in Rewa
रीवा में बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने से दहशत बढ़ी (Representational Photo)

अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के सत्ता में लौटने के बाद स्थिति काफी बदल गई है। जनता इससे खुश नहीं है, फिर भी उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि तालिबान के शासन में देश में आतंकी हमलों और धमाकों में कमी आएगी। आतंकी हमले तो बेहद कम हो गए, लेकिन अभी भी अफगानिस्तान में समय-समय पर धमाकों के मामले देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को नांगरहार (Nangarhar) प्रांत के कामा (Kama) जिले में देखने को मिला।

धमाके में 3 लोगों की हुई मौत

अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के कामा जिले के गाजी इलाके में शनिवार को एक विस्फोटक पदार्थ में धमाका हो गया। इस धमाके में 3 मजदूरों की मौत हो गई। यह धमाका एक कबाड़ की दुकान पर हुआ, जहाँ मजदूर काम कर रहे थे। अचानक विस्फोटक पदार्थ में धमाके से अफरातफरी मच गई। तीनों मजदूर इस धमाके में बुरी तरह जख्मी हो गए और बाद में दम तोड़ दिया।

किस वजह से हुआ धमाका?

अफगानिस्तान में लंबे समय तक चली जंग के दौरान कई हथियार और विस्फोटक पदार्थ जगह-जगह छूट गए थे। ऐसे में इन विस्फोटक पदार्थों को छूने पर धमाकों के मामले सामने आते रहते हैं। बच्चे भी कई बार खेलते हुए इन विस्फोटक पदार्थों को खिलौना समझ लेते हैं और धमाकों का शिकार बन जाते हैं।

नागरिकों की सुरक्षा के लिए सलाह

अफगानिस्तान में लोगों को संदिग्ध चीज़ों को न छूने और इस बारे में पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई है। इस तरह की संदिग्ध चीज़ें ज़्यादातर विस्फोटक पदार्थ ही होते हैं, जो अफगानिस्तान की पूर्व सरकार, अमेरिकी सेना और तालिबान के बीच चली जंग के दौरान जगह-जगह छूट गए थे।

Updated on:
07 Dec 2025 01:32 pm
Published on:
07 Dec 2025 01:31 pm