विदेश

इराकी सेना को मिली कामयाबी, मार गिराए इस्लामिक स्टेट के 3 आतंकी

Terrorists Eliminated: इराकी सेना को हाल ही में इस्लामिक स्टेट के 3 आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी मिली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2024, 7:10 PM IST
Iraqi soldiers
Iraqi soldiers

आतंकवाद कई देशों में एक बड़ी समस्या है। आतंकी न सिर्फ जनता में दहशत फैलाते हैं और उन्हें निशाना बनाते हैं, वो सेना और पुलिस पर हमला करने से भी पीछे नहीं रहते। इराक (Iraq) में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (Islamic State) अभी भी सक्रिय है और समय-समय पर आतंकी घटनाओं को अंजाम भी देते हैं। ऐसे में इराकी सेना भी समय-समय पर इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। हाल ही में इराकी सेना ने एक बार फिर इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है जिसमें सेना को कामयाबी मिली है।

इराकी सेना ने मार गिराए इस्लामिक स्टेट के 3 आतंकी

इराकी सेना ने शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आतंकियों को मार गिराया। सेना ने देश के पूर्वी प्रांत दायला में इस्लामिक स्टेट के एक ठिकाने पर हमला करते हुए आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई।

एयर स्ट्राइक से मिली कामयाबी

इराकी सेना ने दायला प्रांत में इस्लामिक स्टेट के ठिकाने पर हमले के लिए एयर स्ट्राइक का रास्ता चुना। एयर स्ट्राइक करते हुए सेना ने आतंकियों को भागने का भी मौका नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- विद्रोहियों ने फिलीपींस में सैनिकों पर किया हमला, 1 की मौत और एक घायल

Updated on:
7 Sep 2024, 7:10 PM IST
Published on: