विदेश

ट्रैफिक जाम का झाम: एशिया के टॉप 10 में भारत के 6 शहर, बेंगलुरु दूसरे तो जयपुर 30वें नंबर पर

टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2025 की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दुनिया के सबसे ज्यादा जाम वाले शहरों में बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है, जबकि एशिया के टॉप 10 में भारत के 6 शहर शामिल हैं। जानें जयपुर, दिल्ली और मुंबई की क्या है स्थिति।

less than 1 minute read
Jan 23, 2026
बेंगलुरु ट्रैफिक (File Photo - ANI)

TomTom Traffic Index 2025: भारतीय शहरों में हजारों वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं। इससे लोगों के कई घंटे खराब हो जाते हैं। भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बेंगलुरु दुनिया में दूसरा सबसे जाम से परेशान रहने वाला शहर है। यह यातायात ट्रैफिक जाम (ट्रैफिक कंजेशन) का स्तर 74.4 फीसदी पहुंच गया है। इस मामले में मेक्सिको सिटी 75.9 फीसदी टै्रफिक कंजेशन के साथ सबसे आगे है। इस मामले में राजस्थान की राजधानी जयपुर 30वें स्थान पर है। यह खुलासा नीदरलैंड्स की टॉमटॉम कंपनी की ओर से जारी ट्रैफिक इंडेक्स-2025 में हुआ।

खास बात है कि इस मामले में एशिया में सबसे अधिक ट्रैफिक जाम वाले टॉप 10 शहरों में भारत के 6 शहर शामिल हैं। इसमें बेंगलूरु (1), पुणे (2), मुंबई (6), नई दिल्ली (7), कोलकाता (9) और जयपुर (10) शामिल हैं। चेन्नई 11वें और हैदराबाद 15 वें स्थान पर रहे हैं। खास बात है कि भारत के अधिकतर शहरों में 2024 की तुलना में 2025 में यातायात की समस्या विकराल हुई है।

ये भी पढ़ें

गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर AI का ‘सुरक्षा कवच’, हुलिया बदलकर भी नहीं बचेंगे अपराधी

जाम के कारण समय की बर्बादी (भारत में)

क्रमशहरप्रति वर्ष समय बर्बादी (घंटों में)
1बेंगलुरु168
2पुणे152
3कोलकाता150
4चेन्नई132
5मुंबई126
6हैदराबाद123
7जयपुर121
8एर्नाकुलम118
9अहमदाबाद106
10नई दिल्ली104

दुनिया के सबसे अधिक ट्रैफिक जाम वाले शहर

नंबरशहरट्रैफिक जाम का स्तर (%)
1मेक्सिको सिटी76
2बेंगलुरु74
3डबलिन73
4लॉज73
5पुणे71
6ल्यूबिन70
7बोगोटा70
8अरेक्विपा70
9लीमा69
10बैंकॉक68

15 मिनट में तय की जाने वाली किमी. दूरी (भारतीय शहर/दूरी किमी. में)

क्रमशहरसामान्य स्थिति में दूरी (किमी)भीड़-भाड़ वाले समय में दूरी (किमी)
1बेंगलुरु7.13.5
2कोलकाता6.73.6
3पुणे7.63.8
4चेन्नई7.54.0
5हैदराबाद7.14.0
6एर्नाकुलम7.64.3
7जयपुर8.14.4
8मुंबई8.54.4
9अहमदाबाद7.74.5
10नई दिल्ली9.95.2
Published on:
23 Jan 2026 04:03 am
Also Read
View All

अगली खबर