Most Liveable Cities In 2023: इस दुनिया में लाखों शहर हैं। पर उनमें से कुछ शहर ऐसे हैं जिनमें रहना सबसे बेहतरीन माना जाता है। आइए जानते हैं उनके बारे में।
एक रिपोर्ट के अनुसार इस दुनिया में करीब 40 लाख शहर हैं। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। 40 लाख। रिकॉर्ड के अनुसार इस दुनिया में कुल 195 देश हैं, जिनेमिन से 193 यूनाइटेड नेशन्स के मेंबर हैं और 2 नॉन मेंबर्स। इन सभी देशों के शहरों में करीब 40 लाख शहर हैं। हर देश की ही नहीं, उनके शहरों की लिविंग कंडीशन्स भी अलग-अलग होती हैं। कई शहरों की लिविंग कंडीशन्स बहुत ही बेहतरीन होती हैं, तो कई शहरों की लिविंग कंडीशन्स कुछ खास नहीं होती। कई शहर तो ऐसे भी होते हैं जहाँ रहना बहुत ही मुश्किल होता है। पर कई शहर ऐसे भी होते हैं जहाँ रहने का एक्सपीरियंस कमाल का होता है।
कई शहर होते हैं ऐसे जो लगते हैं सबको शानदार
मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि रहने के लिए कौनसे शहर सबसे बेहतरीन होते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपना शहर सबसे बेहतरीन लगता है। पर कई ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें अपना शहर बिल्कुल नहीं सुहाता। पर कई शहर ऐसे भी होते हैं जो रहने के लिए दुनिया के ज़्यादातर लोगों को पसंद आते हैं क्योंकि ये शानदार होते हैं। इनकी लिविंग कंडीशन्स के साथ ही दूसरे कई फैक्टर्स होते हैं जिनसे ये शहर शानदार बनते हैं।
रहने के लिए 2023 में कौनसे हैं दुनिया के दस सबसे बेहतरीन शहर?
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में रहने के लिए 2023 में सबसे बेहतरीन शहर कौनसे हैं और वो किन देश में हैं? कुछ समय पहले आई एक रिपोर्ट में इस साल के लिए शहरों की रैंकिंग जारी की गई है। आइए देखते हैं टॉप 10 लिस्ट।
| स्थान | शहर | देश |
| 1) | वियना | ऑस्ट्रिया |
| 2) | कोपेनहेगन | डेनमार्क |
| 3) | मेलबर्न | ऑस्ट्रेलिया |
| 4) | सिडनी | ऑस्ट्रेलिया |
| 5) | वैंकूवर | कनाडा |
| 6) | ज़्यूरिख | स्विट्ज़रलैंड |
| 7) | कैलगरी | कनाडा |
| 8) | जेनेवा | स्विट्ज़रलैंड |
| 9) | टोरंटो | कनाडा |
| 10) | टोक्यो | जापान |