3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी से पहले किन-किन भारतीय प्रधानमंत्रियों को दिया जा चुका है अमरीकी स्टेट डिनर? जानिए डिटेल्स

State Dinner For Indian Prime Ministers: पीएम नरेंद्र मोदी को दिए गए स्टेट डिनर की हर तरफ चर्चा चल रही है। पर पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं हैं जिन्हे अमरीका की तरफ से स्टेट डिनर दिया गया। पीएम मोदी से पहले कुछ और भारतीय प्रधानमंत्री भी हैं जिन्हें अमरीका की तरफ से स्टेट डिनर दिया जा चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Jun 2023, 2:09 PM IST

state_dinner_for_pm_narendra_modi.jpg

PM Narendra Modi at US State Dinner

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) इस समय पीएम मोदी अपनी चार दिवसीय स्टेट विज़िट के दौरान अमरीका में हैं। पीएम मोदी की इस स्टेट विज़िट को लोगों का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत और अमरीका के लोगों में पीएम मोदी की इस स्टेट विज़िट के लिए ज़बरदस्त उत्साह है। इस स्टेट विज़िट के दौरान पीएम मोदी को 22 जून की रात (अमरीकी समयानुसार) स्टेट डिनर दिया गया। इस स्टेट डिनर की हर तरफ चर्चा है। इस स्टेट डिनर के मेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट तक सभी लोगों के बीच चर्चा का विषय है। पीएम मोदी को दिया गया यह ग्रैंड स्टेट डिनर पहला ऐसा अवसर नहीं है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को अमरीका की तरफ से स्टेट डिनर दिया गया है। पीएम मोदी से पहले भी कुछ भारतीय प्रधानमंत्रियों को स्टेट डिनर दिया जा चुका है।


पीएम मोदी से पहले किन भारतीय प्रधानमंत्रियों को और कब दिया जा चुका है अमरीकी स्टेट डिनर?

पीएम मोदी से पहले जिन भारतीय प्रधानमंत्रियों को स्टेट डिनर दिया जा चुका है, उनकी लिस्ट इस प्रकार है।


















































भारतीय प्रधानमंत्रीस्टेट डिनर की तारीखतत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति
जबाहर लाल नेहरू7 नवंबर, 1961जॉन कैनेडी
इंदिरा गांधी4 नवंबर, 1971रिचर्ड निक्सॉन
मोरारजी देसाई13 जून, 1978जिमी कार्टर
इंदिरा गांधी13 जून, 1978रोनाल्ड रीगन
राजीव गांधी12 जून, 1985रोनाल्ड रीगन
अटल बिहारी वाजपेयी17 सितंबर, 2000बिल क्लिंटन
मनमोहन सिंह18 जुलाई, 2005जॉर्ज बुश
मनमोहन सिंह24 नवंबर, 2009बराक ओबामा


इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह ऐसे दो भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें दो बार अमरीकी स्टेट डिनर पर आमंत्रित किया जा चुका है। वहीं सर्वपल्ली राधाकृष्ण एकमात्र भारतीय राष्ट्रपति हैं, जिन्हें अमरीकी स्टेट डिनर पर आमंत्रित किया जा चुका है। उन्हें 3 जून, 1963 को जॉन कैडेंडी ने स्टेट डिनर दिया था।

यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी का ज़बरदस्त क्रेज़! सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए अमरीकी कांग्रेसमैन की लंबी कतार