विदेश

Mini India : दुनिया के किस देश में लोकल से ज्यादा रहते हैं इंडियन ?

Mini India: विश्व में एक देश ऐसा है जिसे मिनी इंडिया कहते हैं। यह है मॉरीशस। यहां भारतीयों की संख्या अधिक है और ​हिन्दी भाषी लोग भी खूब हैं।
2 min read
Jul 03, 2024
Mauritius
Mauritius

Mini India : प्रवासी भारतीयों ने इस देश को भारतीय रंग में रंग दिया है। मॉरीशस में हिंदू धर्म मुख्य धर्म है, जिसमें लगभग 52% लोग हिंदू हैं। ईसाई आबादी का लगभग 28% हिस्सा बनाते हैं (26% कैथोलिक, 2% प्रोटेस्टेंट)। 16.6% निवासी मुस्लिम हैं। मॉरीशस की 68% से अधिक आबादी भारतीय मूल की है, जिन्हें आमतौर पर इंडो-मॉरीशस के रूप में जाना जाता है।

मॉरीशस में भारतवंशियों की अच्छी खासी तादाद है।

राजनयिक संबंध स्थापित हुए

भारत-मॉरीशस संबंध से आशय भारत गणराज्य और मॉरीशस गणराज्य के बीच ऐतिहासिक, राजनीतिक, आर्थिक, सैन्य, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों से है। मॉरीशस स्वतंत्र होने से पहले, भारत और मॉरीशस के बीच सन 1730 में संबंध शुरू हुए और सन 1948 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए।

दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध

दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध और लंबे ऐतिहासिक संबंधों ने दोनों देशों के बीच मजबूत और सौहार्दपूर्ण संबंधों में योगदान दिया है। मॉरीशस की 68% से अधिक आबादी भारतीय मूल की है, जिसे आम तौर पर 'भारतीय-मारीससी' कहा जाता है।

एक बड़ा खतरा

भारत और मॉरीशस समुद्री डकैती का मुकाबला करने में एक दूसरे को सहयोग करते हैं, जो हिंद महासागर क्षेत्र में एक बड़े खतरे के रूप में उभरा है। मॉरीशस आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का समर्थन करता है।