विदेश

ट्रक और मिनी बस में भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत और 8 घायल

Turkey Accident: तुर्की में ट्रक और मिनी बस की टक्कर का मामला सामने आया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए।
less than 1 minute read
Road accident in Turkey
Road accident in Turkey

दुनियाभर में आए दिन ही रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं। हर साल कई लोगों की रोड एक्सीडेंट्स में मौत हो जाती हैं और कई लोग इन हादसों में घायल हो जाते हैं। लापरवाही की वजह से ज़्यादातर रोड एक्सीडेंट्स होते हैं। तुर्की (Turkey) में सोमवार को रोड एक्सीडेंट का एक सामने आया है। यह हादसा तुर्की के अदाना (Adana) प्रांत के सेहान (Seyhan) जिले में हुआ, जब एक ट्रक और मिनी बस की भीषण टक्कर हो गई। दोनों व्हीकल्स की रफ्तार तेज़ थी और दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई।

3 लोगों की मौके पर ही हुई मौत

तुर्की के अदाना प्रांत के सेहान जिले में ट्रक और मिनी बस की इस टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। लोकल मीडिया ने इस बात की जानकारी दी।

8 लोग घायल

इस हादसे में 8 लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

मामले की जांच शुरू

इस मामले की जांच शुरू हो गई है। ट्रक और मिनी बस की टक्कर के पीछे क्या वजह रही, इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- आतंकवाद पर प्रहार, सेना ने मार गिराए इस्लामिक स्टेट के 3 आतंकी

Updated on:
17 Sept 2024 11:36 am
Published on:
17 Sept 2024 11:31 am