विदेश

पुतिन से मुलाकात से पहले Trump ने लिया बड़ा फैसला, रूस को दी अस्थाई छूट

Trump-Putin Meeting: राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा फैसाल लिया है। ट्रंप प्रशासन ने रूस पर लगे कुछ प्रतिबंधों में अस्थायी छूट दी है। यह छूट 20 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।

2 min read
Aug 14, 2025
मीटिंग से पहले ट्रंप ने कर दिया बड़ा दावा (फोटो-IANS)

Russia America Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के बीच कल यानी 15 अगस्त को अमेरिका के अलास्का में बैठक होने वाली है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा फैसाल लिया है। ट्रंप प्रशासन ने रूस पर लगे कुछ प्रतिबंधों में अस्थायी छूट दी है। ट्रेजरी के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने 20 अगस्त तक की अस्थाई छूट दी है।

ये भी पढ़ें

Tryst with Destiny: 14 अगस्त की मध्यरात्रि में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिया था दुनिया को संदेश, पढ़िए क्या कहा था?

अमेरिका ने दी अस्थाई छूट

अमेरिकी वित्त मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिखर वार्ता के लिए अलास्का आ रहे ज्यादातर प्रतिबंधित रूसी अधिकारियों को पहले से ही अमेरिका में प्रवेश की अनुमति दी जा चुकी थी, क्योंकि उनके लिए पहले ही कुछ विशेष अनुमतियां जारी की गई थीं। इस छूट में वह लेन-देन शामिल हैं जो इस बैठक के आयोजन के लिए जरूरी हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना चाहते हैं ट्रंप

रूस भी इस बैठक को लेकर उत्साहित है। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई याबकोव ने कहा कि मॉस्को इस वार्ता को दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों को बेहतर बनाने का अवसर मानता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मुलाकात भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि वाशिंगटन और मॉस्को ने इस बैठक से तत्काल रूप से किसी बड़े नतीजे आने की गुंजाइश को कम करके आंका है, लेकिन यह शिखर बैठक भविष्य की वार्ताओं की नींव रखेगा।

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि वह पुतिन के साथ इस मुलाकात में यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहते हैं। इस बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के शामिल होने की संभावना को लेकर भी चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह आयोजन वैश्विक कूटनीति में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की दिशा में नई संभावनाएं खोल सकता है।

Published on:
14 Aug 2025 02:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर