विदेश

Tulsi Gabbard Resigns: पति को हुआ रेयर बोन कैंसर, देखभाल के लिए अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने छोड़ा पद

US Intelligence Chief Quits: अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने पति के दुर्लभ बोन कैंसर इलाज के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके फैसले की सराहना करते हुए एरॉन लुकास को कार्यवाहक राष्ट्रीय खुफिया निदेशक नियुक्त करने का एलान किया।
2 min read
• •
May 23, 2026
Tulsi Gabbard Resigns
Tulsi Gabbard Resigns (AI Image)

Tulsi Gabbard Resigns:अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने पति अब्राहम के इलाज और देखभाल के लिए सार्वजनिक जीवन से कुछ समय दूर रहना चाहती हैं। अब्राहम को हाल ही में एक दुर्लभ हड्डी के कैंसर का पता चला है।

तुलसी गबार्ड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेजे अपने इस्तीफे पत्र को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया। उन्होंने बताया कि उनका इस्तीफा 30 जून 2026 से प्रभावी होगा।

पति को अकेले इस लड़ाई में नहीं छोड़ सकती

अपने पत्र में गबार्ड ने लिखा कि आने वाले सप्ताह और महीने उनके परिवार के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनका अपने पति के साथ रहना जरूरी है।

गबार्ड ने लिखा, “मेरे पति अब्राहम ने हर मुश्किल समय में मेरा साथ दिया है। मैं उनसे यह उम्मीद नहीं कर सकती कि वह इस लड़ाई का सामना अकेले करें और मैं इतने व्यस्त सरकारी पद पर बनी रहूं।”

उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल तक राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय की जिम्मेदारी संभालना उनके लिए सम्मान की बात रही।

ट्रंप ने कहा- हम उन्हें मिस करेंगे

तुलसी गबार्ड के इस्तीफे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गबार्ड ने अपने कार्यकाल में शानदार काम किया और प्रशासन उन्हें मिस करेगा।

ट्रंप ने लिखा, “तुलसी गबार्ड ने बेहतरीन काम किया है। उनके पति गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और वह सही कारणों से अपने परिवार के साथ रहना चाहती हैं। मुझे भरोसा है कि अब्राहम जल्द स्वस्थ होंगे।”

नए कार्यवाहक निदेशक के नाम का भी एलान

तुलसी गबार्ड के पद छोड़ने के बाद ट्रंप प्रशासन ने अंतरिम व्यवस्था भी तय कर दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि वर्तमान प्रिंसिपल डिप्टी डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस एरॉन लुकास को कार्यवाहक राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनाया जाएगा।

ट्रंप प्रशासन में अहम चेहरा थीं तुलसी गबार्ड

तुलसी गबार्ड ट्रंप प्रशासन में भारतीय मूल की उन प्रमुख रिपब्लिकन नेताओं में शामिल थीं, जिन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में उनकी भूमिका अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने की थी। इस पद को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था में बेहद अहम माना जाता है।

गबार्ड के इस्तीफे को ट्रंप प्रशासन के लिए एक बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।

Updated on:
23 May 2026 12:17 am
Published on:
23 May 2026 12:17 am
Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव