विदेश

कनाडा में जलती कार से मिली भारतीय युवक की लाश, 25 साल के तुषार शर्मा की मौत के पीछे कौन?

Indian Found Ddead in Car Canada: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में 25 वर्षीय भारतीय युवक तुषार शर्मा का शव जलती कार के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस इसे सुनियोजित हत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन हत्या की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान अब तक सामने नहीं आई है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 12:40 PM IST
Tushar Sharma
Tushar Sharma : कनाडा में जलती कार से मिली भारतीय युवक की लाश Photo Credit: Integrated Homicide Investigation Team

Indian Man killed in Canada: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक भारतीय युवक की मौत ने पुलिस को चौंका दिया है। 25 साल के तुषार शर्मा का शव लैंगली इलाके में जलती कार के अंदर मिला। न उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड था, न कनाडा में ज़्यादा जान-पहचान, इसलिए जांचकर्ता इसे सोची-समझी वारदात मान रहे हैं। कार क्यों जलाई गई और कितने लोग शामिल थे, ये सवाल अब भी अनसुलझे हैं।

29 अक्टूबर की रात करीब साढ़े दस बजे लैंगली के रॉलिंसन क्रेसेंट इलाके में गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग बुझाते वक्त उन्हें गाड़ी के भीतर इंसानी अवशेष दिखे। इसके बाद हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू हुई।

मृतक की पहचान सरे के रहने वाले 25 वर्षीय तुषार शर्मा के रूप में हुई, जिसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और कनाडा में जान-पहचान के लोग गिने-चुने थे। इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) की सार्जेंट फ्रेडा फॉन्ग का कहना है कि अब तक के सबूत बताते हैं कि यह सोच-समझकर किया गया हमला था। हत्या की वजह अभी पता नहीं चली है।

जांच में लैंगली RCMP, फोरेंसिक विशेषज्ञ और बीसी कोरोनर्स सर्विस भी मदद कर रहे हैं। पुलिस घटना से पहले तुषार की आखिरी गतिविधियों का क्रम जोड़ रही है। वह यह भी पता लगा रही है कि वे किन लोगों के संपर्क में थे। इसके लिए परिवार और दोस्तों से बात हो रही है साथ ही विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों और जानकारों से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि कहीं किसी से निजी दुश्मनी तो नहीं थी।

IHIT आखिर है क्या?

IHIT कनाडा की सबसे बड़ी हत्या जांच इकाई है, जो हत्याओं, संदिग्ध मौतों और ऐसे लापता मामलों की जांच करती है जिनमें गड़बड़ी की आशंका हो। 2003 में बनी इस टीम ने अब तक एक हजार से ज्यादा हत्या मामलों की जांच की है और यह 29 RCMP तथा 4 नगरपालिका पुलिस वाले समुदायों को कवर करती है।

कनाडा और भारतीयों का सवाल

इसी बीच कनाडा की नई इमिग्रेशन योजना भी चर्चा में है। कनाडा ने 2027, 2028 और 2029 के लिए नए अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सालाना सीमा 1.5 लाख रखी है, जबकि भारतीयों को जारी स्टडी परमिट 2023 के 2.78 लाख से गिरकर 2025 में 94,000 रह गए। पुलिस ने तुषार के मामले में उनके कनाडा आने के तरीके पर कुछ नहीं कहा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना के वक्त आसपास की सीसीटीवी या डैशकैम फुटेज और कोई भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी साझा करें। IHIT की सूचना लाइन 1-877-551-4448 है।

Updated on:
19 Nov 2026, 12:40 PM IST
Published on: