Chile Earthquakes: चिली में आज एक ही दिन में दो भूकंप आए हैं।
दुनियाभर में तेज़ी से भूकंप के मामले बढ़े हैं। दुनिया में अलग-अलग जगहों पर हर दिन भूकंप आते हैं और कई बार तो कुछ जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप भी आते हैं और वो भी एक ही दिन में। ऐसा ही आज, शुक्रवार, 16 फरवरी को चिली (Chile) में देखने को मिला। चिली में आज एक ही दिन में दो भूकंप आए। चिली में आज आए पहले भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 रही और यह कोक्विंबो (Coquimbo) शहर से 101 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप जल्द सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर आया।
चिली में आज आए दूसरे भूकंप की भी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 रही और यह कुया (Cuya) शहर से 106 किलोमीटर साउथवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर आया।
कितनी रही दोनों भूकंपों की गहराई?
चिली में आज आए पहले भूकंप की गहराई 10.1 किलोमीटर और दूसरे भूकंप की गहराई 8.8 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान, पर लोगों को महसूस हुआ झटका
चिली में आज आए दोनों भूकंपों से नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि गहराई हम होने से लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ और कई लोग अपने घरों से निकलकर बाहर भी भाग गए।
भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और कनाडा के प्रधानमंत्रियों ने मिलकर उठाई यह मांग..