इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। हमास के इज़रायल पर रॉकेट अटैक और घुसपैठ हमलों में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज़्यादा लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था। ऐसे में इज़रायल ने हमास से बदला लेते हुए गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले शुरू कर दिए। हालांकि 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम ज़रूर लगा और उस दौरान सीज़फायर का पालन भी किया गया पर एक हफ्ते के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका।
हमास के खिलाफ इज़रायल के 225 से ज़्यादा सैनिक भी मारे जा चुके हैं, पर फिलिस्तीनियों को इससे काफी ज़्यादा नुकसान हुआ है। इस युद्ध की वजह से अब तक ग़ाज़ा में 28,340 लोग और वेस्ट बैंक में 390 लोग मरे जा चुके हैं। साथ ही दोनों जगहों पर मिलाकर करीब 72,434 लोग घायल हो चुके हैं। बड़ी संख्या में घर और इमारतीं भी तबाह हुई हैं। इसी बीच अबी तीन देशों के प्रधानमंत्रियों ने एक आवाज़ उठाई है।