विदेश

युद्ध रोकने के लिए पाकिस्तान में चल रही थी हाई-लेवल मीटिंग, इसी बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे अमेरिका को दो जंगी जहाज

Iran-US Tensions: शांति वार्ता के कारण शनिवार को सभी की नजरें पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर टिकी थी, लेकिन इस बीच अमेरिका ने कुछ ऐसा किया जो युद्ध से पहले कभी नहीं किया था… ताजा अपडेट जानने के लिए नीचे पढ़ें पूरी खबर।

2 min read
Apr 12, 2026
यूएस-ईरान वॉर अपडेट: फोटो में अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप (सोर्स: ANI)

Middle East Tensions: अमेरिका-ईरान युद्ध शांति के लिए शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच हाई-लेवल शांति वार्ता चल रही थी। यही कारण था कि दुनिया की नजरें टिकी थीं कि शायद कोई बड़ा समाधान निकलेगा। लेकिन उसी शांति वार्ता के बीच होर्मुज स्ट्रेट से एक बड़ी खबर सामने आई।

रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी नेवी के दो जंगी जहाज इस समुद्री रास्ते (होर्मुज स्ट्रेट) से गुजरे, जो कि भारी तनाव के बीच पहली बार हुआ।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को लेकर ट्रंप ने कह दी ये बात

ईरानी सेना ने दी चुनौती?

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक, अमेरिकी नेवी के दो युद्धपोत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। तभी ईरान की नेवी ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई रेडियो बातचीत को पास के एक आम जहाज ने रिकॉर्ड भी कर लिया।

अमेरिकी जहाज ने जवाब में कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत गुजर रहा है और किसी तरह की चुनौती नहीं दे रहा, साथ ही वह अपनी सरकार के सीजफायर नियमों का पालन करेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अमेरिकी जहाज बिना किसी टकराव के स्ट्रेट पार कर गए। खास बात यह है कि करीब छह हफ्ते पहले युद्ध शुरू होने और ईरान द्वारा इस रास्ते को बंद करने के बाद यह पहली ऐसी घटना थी।

वहीं ‘Axios’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान चाहता है कि जो भी जहाज इस रास्ते से गुजरे, वह पहले उससे अनुमति ले। लेकिन अमेरिका ने अपने मिशन की जानकारी पहले नहीं दी।

बता दें अमेरिका लगातार इस समुद्री रास्ते को फिर से खोलने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है।

जंगी जहाज को लेकर US सेंट्रल कमांड ने क्या कहा?

US सेंट्रल कमांड के मुताबिक, उसके दो जंगी जहाज… पहला ‘USS Frank E. Petersen’ और ‘USS Michael Murphy’ होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा व्यापार के लिए खोलने में जुट गए हैं। इसके लिए पानी के अंदर ड्रोन भेजकर ईरान द्वारा बिछाई गई माइंस को हटाने की कोशिश की जा रही है।

कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि एक नया सुरक्षित रास्ता तैयार किया जा रहा है, जिससे जल्द ही जहाजों की आवाजाही शुरू हो सके। वहीं, ईरानी मीडिया का दावा है कि उनकी सख्ती के बाद अमेरिकी जहाज पीछे हट गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इस तरीके से माइंस बिछाई हैं, जिससे उन्हें ढूंढना और हटाना मुश्किल हो गया है।
उधर पाकिस्तान में शांति वार्ता भी बेनतीजा रही, जिससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं।

ये भी पढ़ें

ईरान को अमेरिका की लास्ट वार्निंग, ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद महायुद्ध में नया मोड़!
Also Read
View All