विदेश

Typhoon Kajiki: काजिकी तूफान क्यों है खतरनाक? इसके नाम के पीछे है दिलचस्प कहानी

काजिकी तूफान क्यों खतरनाक है और इसके नाम के पीछे क्या दिलचस्प कहानी है? आइए जानते हैं।

2 min read
Aug 26, 2025
Typhoon Kajiki (Representational Photo)

वियतनाम (Vietnam) के लिए इस समय एक खतरनाक तूफान चिंता की वजह बना हुआ है। हम बार कर रहे हैं काजिकी तूफान (Typhoon Kajiki) की, जिसने सोमवार को देश के मध्य तटीय क्षेत्रों में लैंडफॉल किया। वियतनाम में एंट्री लेते ही इस तूफान का असर भी दिख गया और प्रभावित क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश, बेहद तेज़ हवाएं और बाढ़ आ गई। अब तक इस तूफान की वजह से 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग घायल हो चुके हैं। मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस तूफान से घरों, इमारतों, पेड़-पौधों और लैम्पपोस्ट्स जैसी चीज़ों को भी नुकसान पहुंचा है। वियतनाम की सरकार के अनुसार काजिकी इस साल का सबसे खतरनाक तूफान है।

ये भी पढ़ें

ट्रंप का नया फरमान – अमेरिका का झंडा जलाने पर होगी जेल

काजिकी तूफान क्यों है खतरनाक?

काजिकी तूफान कितना खतरनाक है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इसने 166 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वियतनाम में एंट्री ली। इतनी तेज़ हवाएं पेड़-पौधों ही नहीं, घरों-इमारतों और बुनियादी ढांचे को भी तबाह कर सकती है। इस तूफान की वजह से भारी बारिश और बाढ़ का आना भी तय है, जिससे जान-माल का काफी नुकसान हो सकता है। काजिकी, कैटेगरी-2 का तूफान है। इस तूफान की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में लैंडस्लाइड्स के मामले भी देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं, इस तूफान के बाद बिजली, पानी, और संचार जैसी आवश्यक सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं।

Typhoon Kajiki in Vietnam (Photo - BPI News on social media)

काजिकी तूफान के नाम के पीछे की वजह

काजिकी तूफान का नाम विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर क्षेत्र के देशों द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई नामकरण प्रणाली के तहत रखा गया है। इस क्षेत्र में तूफानों के नाम जापान, चीन, कोरिया, वियतनाम जैसे देशों द्वारा सुझाए गए नामों की लिस्ट में से चुने जाते हैं। तूफानों को नाम इसलिए दिए जाते हैं जिससे उनकी पहचान आसानी से की जा सके। 'काजिकी' नाम जापान ने सुझाया था, जो एक प्रकार की मछली है।

ये भी पढ़ें

166 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से काजिकी तूफान पहुंचा वियतनाम, 3 लोगों की मौत और 10 घायल

Also Read
View All

अगली खबर