विदेश

UK के PM ऋषि सुनक का अवैध माइग्रेंट्स के लिए सख्त रवैया, लागू किया नया बिल

UK PM Rishi Sunak Against Illegal Migration: यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हाल ही में बाहर के देशों में अवैध तरीके से आने वाले लोगों के लिए एक सख्त नियम बनाया है। इतना ही नहीं, ऋषि ने इस पूरे मामले पर सख्त रवैया अपना रखा है।
2 min read
UK New Law for Migrants
UK New Law for Migrants

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (UK Prime Minister Rishi Sunak) ने हाल ही में बाहर से अवैध तरीके से इंग्लिश चैनल के ज़रिए इंग्लैंड में आने वाले माइग्रेंट्स यानि की प्रवासी लोगों के लिए एक नया कानून बनाया है। दरअसल अटलांटिक महासागर की एक शाखा इंग्लिश चैनल के रास्ते लंबे समय से इंग्लैंड में नाँवों (बोट्स) से बड़ी संख्या में बाहर से प्रवासी लोग अवैध तरीके से आकर बस जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पिछले साल ही चुने गए यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सख्त रवैया अपना लिया है।

लिया जाएगा सख्त एक्शन

ऋषि सुनक ने हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में नए इल्लिगल माइग्रेशन बिल (Illegal Migration Bill) की घोषणा की है। यह बिल यूनाइटेड किंगडम में अवैध तरीके से होने वाले माइग्रेशन को रोकने और देश से बाहर निकालने के लिए बनाया गया है। इस बिल में अवैध तरीके से यूनाइटेड किंगडम में प्रवेश करने वाले प्रवासियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए कई बातों पर जोर दिया जाएगा, जिनके बारे में ऋषि सुनक ने ट्वीट्स करते हुए जानकारी भी दी।


यह भी पढ़ें- Elon Musk को हुआ गलती का अहसास, Twitter से निकाले गए दिव्यांग वर्कर का मज़ाक उड़ाने के लिए मांगी माफी

क्या एक्शन लिया जाएगा?


ऋषि सुनक ने यूके के लिए बनाए गए नए इल्लिगल माइग्रेशन बिल के नियमों के बारे में जानकारी दी। आइए उन पर नज़र डालते हैं।

⊛ यूके में अवैध तरीके से घुसने वाले लोग यहाँ नहीं रुक सकते। उन्हें डिटेन कर लिया जाएगा और कुछ हफ्तों में ही यूके से सुरक्षित देश में डिपोर्ट कर दिया जाएगा।
⊛ यूके में अवैध तरीके से घुसने वाले लोगों को शरण की सुविधा नहीं मिलेगी।
⊛ यूके में अवैध तरीके से घुसने वाले लोगों को यहाँ के मॉडर्न स्लेवरी सिस्टम का एक्सेस नहीं मिलेगा।
⊛ यूके में अवैध तरीके से घुसने वाले लोग यहाँ पर ह्यूमन राइट्स के लिए क्लेम नहीं कर पाएंगे।
⊛ यूके में अवैध तरीके से घुसने वाले लोगों को हमेशा के लिए यहाँ पर शरण लेने से बैन कर दिया जाएगा और उन्हें कभी भी देश में घुसने नहीं दिया जाएगा।
⊛ यूके में अवैध तरीके से घुसने वाले लोग उन्हें देश से बाहर निकालने की प्रोसेस को रोक नहीं पाएंगे।

Updated on:
12 Jul 2025 04:16 pm
Published on:
08 Mar 2023 02:56 pm
Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव