क्या है मामला?
दरअसल ट्विटर से अब तक कई हज़ार लोगों को नौकरी से निकाला जा चुका है। कुछ दिन पहले ही ट्विटर से करीब 200 लोगों को बिना बताए नौकरी से निकाल दिया गया। इनमें से एक शख्स का नाम हैराल्डुर थोरलीफसन (Haraldur Thorleifsson) है, जिसका निकनेम Halli है। हैराल्डुर ने जब इस बारे में एलन से डायरेक्टली पूछा तब एलन ने उसे काफी बेरुखी से जवाब दिया। साथ ही उस पर अमीर होने, कोई काम नहीं करने और अच्छी-खासी रकम हासिल करने के लिए एलन से पब्लिकली सवाल पूछने का आरोप भी लगाया। इतना ही नहीं, एलन ने हैराल्डुर के दिव्यांग होने को झूठ बताते हुए उसका मज़ाक भी उड़ाया।