आईटी या बिज़नेस के बारे में नहीं, बल्कि इस बारे में हुई बातचीत....
आनंद महिंद्रा और बिल गेट्स एक-दूसरे को कई दशकों से जानते हैं। ऐसे में हाल ही में दोनों के बीच हुई मुलाकात दो पुराने दोस्तों के मिलने जैसी थी। आनंद महिंद्रा ने इस मुलाकात की फोटो अपने ऑफिशियल ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर भी शेयर की। साथ ही आनंद ने यह भी बताया कि दोनों क्लासमेट्स में बातचीत भी हुई। हालांकि यह बातचीत आईटी (IT) या बिज़नेस के बारे में नहीं थी। आनंद महिंद्रा और बिल गेट्स ने सोशल इम्पैक्ट को किस तरह और बढ़ाया जाए, इस विषय पर बातचीत की।