Russia-Ukraine War: रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन के अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति एंटनी ब्लिंकन ने एक बड़ा बयान दिया है। क्या कहा अमेरिकी विदेश मंत्री ने? आइए जानते हैं।
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के 24 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर युद्ध शुरू हुआ था जिसे अब 2 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है। रूस की सेना अब तक यूक्रेन में भारी तबाही मचा चुकी है। इस युद्ध की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। पर लगातार मिल रही इंटरनेशनल हेल्प की बदौलत यूक्रेनी सेना अभी भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ चुकी है। साथ ही समय-समय पर रूस पर हमले भी कर रही है। अब यूक्रेन ने रूस पर अमेरिकी हथियारों से हमले भी शुरू कर दिए हैं। इस पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी बयान दिया है।
यूक्रेन कर सकता है रूस पर हमले के लिए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल
रूस के खिलाफ युद्ध में अमेरिका (United States Of America) यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार रहा है और यूक्रेन को कई हथियार भी दिए हैं। यूक्रेन ने अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल रूस पर हमलों के लिए शुरू कर दिया है। ऐसे में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने बयान दिया है कि यूक्रेन अमेरिकी हथियारों और मिसाइलों का इस्तेमाल रूस पर हमले के लिए कर सकता है और रूस के शहरों में भी टारगेट्स पर यूक्रेन अमेरिकी हथियारों को दाग सकता है।
रूस ने जताई है आपत्ति
यूक्रेन के अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल रूस पर हमलों के लिए किए जाने पर रूस की तरफ से आपत्ति भी जताई गई है।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Market ने बीजेपी को दी 300 सीटें तो अब अमेरिकी एक्सपर्ट बोले, मोदी को मिलेगी इतनी सीटें..