विदेश

BREAKING बड़ी खबर: यूक्रेन ने युद्ध विराम ठुकराया, रूस के ख़िलाफ़ छेड़ दिया ज़बरदस्त ‘ड्रोन युद्ध’

Ukraine drone attack on Russia:यूक्रेन ने रूस के नोवोरोस्सिय्स्क में अपार्टमेंट ब्लॉक को निशाना बनाया, जिसमें दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हुए और लोकल इमरजेंसी लागू की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 May 2025, 2:18 PM IST
Ukraine drone attack on Russia
Ukraine drone attack on Russia

Ukraine drone attack on Russia: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की ओर से अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के तीन दिवसीय युद्ध विराम के प्रस्ताव को अस्वीकार (Russia ceasefire rejection) करने के बाद यूक्रेन ने रूस के कई शहरों पर ‘बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले’ (Ukraine drone attack) किए ​हैं। पुतिन 9 मई के आसपास युद्ध विराम का आह्वान कर रहे हैं, जबकि रूस विजय दिवस (Victory Day Russia) मनाने की तैयारी कर रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध (Ukraine drone attack on Russia) के जारी रहने के साथ ही ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि यूक्रेन ने रूस के कई शहरों पर हमला किया है, जिसे "बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला" कहा जा रहा है। यह हमला तब हुआ, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के तीन साल से चल रहे युद्ध (Zelensky Putin War) में तीन दिन के संघर्ष विराम का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया।

नोवोरोस्सिएस्क (Novorossiysk drone strike) में अपार्टमेंट ब्लॉक क्षतिग्रस्त

रूसी अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि यूक्रेनी ड्रोन हमलों से ब्लैक सी शहर नोवोरोस्सिएस्क में अपार्टमेंट ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच, क्रास्नोडार क्षेत्र के गवर्नर वेन्यामिन कोंड्राटिव ने यह दावा दोहराया और कहा कि ब्लैक सी तट पर यूक्रेनी सेना की ओर से "बड़े पैमाने पर हमला" किया गया था।

दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हुए

जानकारी के अनुसार, नोवोरोस्सिय्स्क हमले में अधिकारियों ने बताया कि दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हुए हैं। ऑनलाइन प्रसारित हो रहे फुटेज में हमलों के बाद अपार्टमेंट ब्लॉकों को हुए नुकसान का पैमाना दिखाया गया है। इसके मद्देनजर, रूसी अधिकारियों ने स्थानीय आपातकाल की घोषणा कर दी है।

Updated on:
4 May 2025, 2:18 PM IST
Published on: