रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला जारी है। रूस ने दावा किया है कि वो कई शहरों पर कब्जा जारी है। इस बीच यूक्रेन का दावा है कि रूस को कोई सामरिक लाभ नहीं मिला है वो जंग जीत रहे हैं। इसके साथ ही कई साथी देश सैन्य तौर पर मदद के लिए आगे आए हैं।
यूक्रेन की राजधानी कीव युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गई है। रूसी सैनिक जिस तरह से यूक्रेन की सीमा से आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वो जल्द ही कीव पर कब्जा कर सकती है। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि यूक्रेन डटकर सामना कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि 'रूस को कोई टैक्टिकल लाभ नहीं मिला है, हम जीत रहे हैं।' इस बीच अमेरिका ने भी यूक्रेन को सुरक्षा सहायता देने की घोषणा कर दी है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ये भी दावा किया है कि रूस से जंग के लिए अमेरिका सही EU के कुल 28 देश हथियार भेज रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन की सेना के सरेंडर के दावों को भी नकार दिया है।
यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने 24 फरवरी से अब तक रूस के 14 विमानों, 8 हेलीकॉप्टरों, 102 टैंकों, 536 बीबीएम, 15 भारी मशीनगनों और 1 बीयूके मिसाइल तबाह कर दिया है। इसके साथ ही अपने द्यावे में यूक्रेन ने कहा है कि रूस ने
3,500 से अधिक सैनिकों को भी खो दिया है और लगभग 200 सैनिकों को बंधक बना लिया गया है।
वहीं, रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के दक्षिण भाग में स्थित Melitopol शहर पर कब्जा कर लिया है। रूस के क्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा, "यूक्रेन की सेना का दावा है कि रूसी सैनिकों ने किसी भी बड़े शहर पर कब्जा नहीं किया है। बता दें कि रूसी सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने Melitopol शहर पर कब्जा कर लिया है।" उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रूसी सैनिक नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं । रूस के दावे के बीच यूक्रेन का कहना है कि उसके सैनिक डटकर रूसी सैनिकों का सामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़े - रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर UNSC में भारत ने खुद को अलग रखा, जानिए क्यों