विदेश

अवदिवका में बिगड़े हालात, रूस और यूक्रेन की सेनाओं में तेज़ हुई जंग

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। अब यूक्रेनी शहर अवदिवका में दोनों देशों की सेनाओं के बीच जंग तेज़ हो गई है।

less than 1 minute read
war_between_russia_and_ukraine.jpg
War between Russia and Ukraine

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध को जल्द ही 2 साल पूरे हो जाएंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रूस की सेना को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग छेड़ने का आदेश दिया था और तभी से इसका अंत नहीं हुआ है। हालांकि इतने समय में भी पुतिन यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर पाए। रूस की सेना ने यूक्रेन में काफी कहर बरपाया है और इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, पर रूस और रूस की सेना को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। साथ ही यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रुसी सेना को खदेड़ भी चुकी है। लेकिन अभी भी यह युद्ध बंद नहीं हुआ है और अब यूक्रेन के एक शहर में दोनों देशों की सेनाओं के बीच जंग तेज़ हो गई है।


अवदिवका में रूस और यूक्रेन की सेनाओं में तेज़ हुई जंग

यूक्रेन के अवदिवका (Avdiivka) शहर में रूस और यूक्रेन की सेनाओं के बीच जंग तेज़ हो गई है। यूक्रेनी सेना के एक जनरल ने इस बारे में जानकरी दी। रूस की सेना शहर के इंडस्ट्रियल हब में घुसने की पूरी कोशिश कर रही है और यूक्रेन की सेना रूस की सेना को रोकने के लिए पूरा जोर लगा रही है।


गलियों और सड़कों पर भी चल रही है जंग

अवदिवका शहर में रूस और यूक्रेन के सैनिकों के बीच गलियों और सड़कों पर भी जंग चल रही है। दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे को धूल चटाने की कोशिशों में लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- 2023 में 99 पत्रकारों ने गंवाई जान, इज़रायल-हमास युद्ध का शिकार बने 77