दुनियाभर में पत्रकारों को अपना काम करते हुए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर ऐसी जगहों पर पत्रकारों को ज़्यादा परेशानी होती है जहाँ के हालात सही नहीं होते हैं। इन हालातों में कई बार पत्रकारों के साथ बुरा बर्ताव भी होता है और उन पर पर अत्याचार भी होते हैं। इतना ही नहीं, कई पत्रकार तो अपने काम की कीमत अपनी जान देकर भी चुकानी पड़ती है। इनमें सिर्फ पुरुष पत्रकार ही नहीं, महिला पत्रकार भी शामिल हैं। पिछले साल भी कई पत्रकारों ने अपना काम करते हुए अपनी जान गंवाई हैं और इसके आंकड़ें भी अब सामने आ गए हैं।