विदेश

भारत पर डबल हुआ टैरिफ, पीएम मोदी ने ट्रंप का फोन नहीं उठाकर किया साफ – “हम नहीं झुकेंगे”

भारत पर आज से डबल अमेरिकी टैरिफ लागू हो गया है। बेस 25% टैरिफ पर अतिरिक्त 25% टैरिफ भी आज से हो गया है। इस अमेरिकी टैरिफ से भारत के एक्सपोर्ट पर कितना असर पड़ेगा? आइए इस बारे में मार्केट एक्सपर्ट की राय जानते हैं।

2 min read
Aug 27, 2025
Feature image

भारत (India) और अमेरिका (United States Of America) के संबंधों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के टैरिफ का ग्रहण लग चुका है। ट्रंप ने पहले भारत पर 25% बेस टैरिफ की घोषणा की और बाद में रूस से तेल खरीदने के लिए 25% अतिरिक्त की भी घोषणा की। हालांकि कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप ने भारत पर टैरिफ इस वजह से लगाया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीज़फायर के लिए ट्रंप को क्रेडिट नहीं दिया। भारत पर 25% बेस टैरिफ पहले ही लागू हो गया था और आज वो डबल हो गया है।

प्रभाव में आया 50% टैरिफ

आज, बुधवार, 27 अगस्त से भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ प्रभाव में आ गया है। अमेरिका में आधी रात 12 बजते ही भारत पर डबल टैरिफ लागू हो गया।

एक्सपोर्ट पर कितना पड़ेगा असर?

ट्रंप के भारत पर लगाए इस 50% टैरिफ से भारत के अमेरिका को किए जाने वाले एक्सपोर्ट पर असर पड़ना तय है। इस बारे में बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने कहा, "पिछले साल भारत ने अमेरिका को कुल 86.7 बिलियन डॉलर्स का एक्सपोर्ट किया था। इसमें से लगभग 55-60 बिलियन डॉलर्स का एक्सपोर्ट अमेरिका के इस 50% टैरिफ के दायरे में आते हैं। टैरिफ की वजह से अब भारत की तरफ से अमेरिका को किए जाने वाले एक्सपोर्ट में लगभग 25-30 बिलियन डॉलर्स की गिरावट आएगी।"

ट्रंप के टैरिफ के आगे झुकेगा नहीं भारत

ट्रंप के टैरिफ पर भारत का शुरू से रुख साफ है कि वो झुकेगा नहीं। पीएम मोदी ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि ट्रंप के भले ही भारत को इसकी कीमत चुकानी पड़े, लेकिन अपने देश के किसानों, मछुआरों और डेयरी फार्मर्स को नुकसान नहीं होने देंगे। जर्मन मीडिया के अनुसार पिछले कुछ हफ्तों में ट्रंप ने 4 बार पीएम मोदी को फोन किया। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने, अमेरिकी राष्ट्रपति का फोन नहीं उठाया। ऐसा करते हुए पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि भारत, टैरिफ के दबाव के आगे झुकेगा नहीं।

Updated on:
27 Aug 2025 11:10 am
Published on:
27 Aug 2025 10:51 am
Also Read
View All
फ्रांस में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए इमैनुएल मैक्रों का खास अंदाज, हिंदी में दिया विदाई संदेश, बोले- ‘प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी हुई’

रूस में यूक्रेन हमले का असर, मॉस्को के तेल रिफाइनरी में अब तक नहीं बुझ पाई आग, ग्राउंड पर क्या है हालत?

4 डॉलर कम हुए गैस के दाम, युद्ध के बाद पहली बार बड़ी राहत: तेल की कीमतों में गिरावट पर बोले जेडी वेंस

‘ड्रग्स लेने वालों से हथियार नहीं छीन सकते’, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार के पावर पर लगाई लगाम

फ्रांस में भी चलेगा UPI, पेरिस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान, पूरी दुनिया को दिखाई डिजिटल भारत की ताकत