विदेश

अमेरिका में शटडाउन से सरकारी काम ठप, ट्रंप को लगा बड़ा झटका

अमेरिका में शटडाउन हो गया है। पिछले कुछ समय से ही ऐसा होने की आशंका जताई जा रही थी और अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फंडिंग बिल पास न करा पाने के बाद देश में सरकारी काम ठप पड़ गया है।

2 min read
Oct 01, 2025
US government enters shutdown (Representational Photo)

अमेरिका (United States Of America) में बजट आवंटन और स्वास्थ्य सेवा सब्सिडी को लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच चल रहे विवाद के चलते पिछले कुछ समय से शटडाउन (Shutdown) होने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इसे टालने का भरोसा जताया था, पर वह ऐसा नहीं कर पाए। मंगलवार देर रात दो अमेरिकी सीनेट में ट्रंप ने फंडिंग बिल पास कराने की कोशिश की। वोटिंग में पक्ष में 55 और विपक्ष में 45 वोट पड़े, जो पारित होने के लिए आवश्यक 60 वोटों से कम है। इस वजह से फंडिंग बिल पास नहीं हुआ और अमेरिका में 1 अक्टूबर से शटडाउन हो गया।

7 साल में पहली बार हुआ ऐसा

अमेरिका में 7 साल में यह पहला मौका है जब सरकारी शटडाउन हुआ है। इससे पहले ट्रंप के ही कार्यकाल के दौरान ही हुआ था और 22 दिसंबर 2018 से 25 जनवरी 2019 तक चला था।

क्या होता है सरकारी शटडाउन?

सरकारी शटडाउन तब होता है जब अमेरिकी कांग्रेस समय पर फंडिंग बिल पास नहीं करती, जिससे संघीय सरकार का बजट खत्म हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप गैर-आवश्यक सरकारी सेवाएं बंद हो जाती हैं, कर्मचारियों को बिना सैलरी के छुट्टी पर भेज दिया जाता है और कई सरकारी काम प्रभावित होते हैं। आवश्यक सेवाएं जैसे सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं चलती रहती हैं।

लाखों नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल

अमेरिका में शटडाउन से लाखों नौकरियों पर संकट के बादल छाए हुए हैं। करीब 9 लाख संघीय सरकारी कर्मचारियों को इस स्थिति में बिना सैलरी के छुट्टी पर भेजा जा सकता है। ट्रंप ने ऐसा करने की चेतावनी दे दी है।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कैसे होगा नुकसान?

सरकारी शटडाउन से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को हर दिन करीब 1 बिलियन डॉलर्स का नुकसान हो सकता है। पिछले शटडाउन में भी ऐसा ही हुआ था।

शटडाउन को खत्म करने के क्या हैं उपाय?

शटडाउन को खत्म करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में फंडिंग बिल पास कराना ज़रूरी है। ऐसा होने पर ही शटडाउन को खत्म किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

ट्रंप ने गाज़ा में युद्ध-विराम का दिया प्रस्ताव, पीएम मोदी ने किया समर्थन

Also Read
View All

अगली खबर