Detroit Shooting: अमेरिका में गन वॉयलेंस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब डेट्रॉइट शहर में गोलीबारी का मामला सामने आया है।
अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) का कहर जारी है और थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में आए दिन ही कहीं न कहीं गोलीबारी की घटनाएं घटित होती रहती हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस एक बेहद ही गंभीर समस्या है और यह लंबे समय से चली आ रही है। अमेरिका में गन वॉयलेंस की यह समस्या न ही खत्म हो रही है और न ही कम। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। यह घटना मिशिगन (Michigan) राज्य के डेट्रॉइट (Detroit) शहर में हुई।
पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी
डेट्रॉइट में रविवार को तड़के सुबह एक ब्लॉक पार्टी के दौरान गोलीबारी हो गई। लोगों में किसी बात पर बहस शुरू हो गई और बहस जल्द ही लड़ाई में बदल गई। लड़ाई इतनी गंभीर हो गई कि कुछ देर बाद ही गोलीबारी भी शुरू हो गई।
2 लोगों की मौत और 19 घायल
गोलीबारी की इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में 19 लोग घायल भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी अब तक नहीं गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि इस पूरे मामले की जांच शुरू हो चुकी है।
गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी
गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।
यह भी पढ़ें- दो भीषण कार एक्सीडेंट्स में 5 लोगों ने गंवाई जान