14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो भीषण कार एक्सीडेंट्स में 5 लोगों ने गंवाई जान

Iraq Car Accidents: इराक में रविवार को हुए दो कार एक्सीडेंट्स में 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 8 Jul 2024, 12:20 PM IST

Two car accidents in Iraq

Two car accidents in Iraq

दुनियाभर में ही रोड एक्सीडेंट्स के कई मामले हर साल ही देखने को मिलते हैं। इस वजह से हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। कार हो या बाइक, ट्रक हो या बस, एक्सीडेंट किसी भी व्हीकल का हो सकता है और आए दिन ही इस तरह के एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं। हाल ही में इसी तरह के दो मामले इराक में देखने को मिले। इराक में रविवार को दो अलग-अलग कार एक्सीडेंट्स के मामले सामने आए।

5 लोगों की मौत

इराक में रविवार को हुए दो अलग-अलग कार एक्सीडेंट्स में 5 लोगों की मौत हो गई। पहले कार एक्सीडेंट में लापरवाही और तेज़ रफ्तार से कार चलाने की वजह से बगदाद और किरकुक शहर के बीच मुख्य सड़क पर कार पलट गई और इस वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। दूसरे कार एक्सीडेंट में किरकुक शहर के पास एक सड़क पर दो कारों की टक्कर में 1 सैनिक की मौत हो गई।

6 लोग घायल

इराक में हुए दूसरे कार एक्सीडेंट में 3 सैनिकों समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- Earthquake: जापान में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 6.2 तीव्रता