विदेश

अमेरिका-ईरान युद्ध में नया मोड़! होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी खत्म करने पर सहमति जल्द

Middle East War Update: अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य झड़पों के बावजूद दोनों देशों ने युद्ध विराम जारी रहने का दावा किया है।
2 min read
May 09, 2026
IRAN WAR UPDATE
अमेरिका और ईरान युद्ध अपडेट। फोटो में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा अली खामनेई (सोर्स: ANI)

US-Iran War Update: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर भीषण संघर्ष हुआ। स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहे तीन अमेरिकी युद्धपोतोंं पर ईरानी मोस्कीटो फ्लीट ने मिसाइल व गोलीबारी कर हमले किये। अमेरिकी युद्धपोतों ने भी जवाबी कार्रवाई कर हमला नाकाम करने का दावा किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि तीन अमेरिकी युद्धपोत सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट से गुजरए गए, जबकि उन पर हमला किया गया था। ट्रंप ने लेजर हथियार से फायर करन की एक फोटो भी ट्रूथ पर पोस्ट की है।

ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज के पास केश्म पोर्ट और बंदर अब्बास पर हमले किए। अमेरिकी सैन्य अधिकारी के अनुसार यह ऑपरेशन सीमित दायरे में था। यूएई ने शुक्रवार को भी मिसाइल व ड्रोन हमले किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इन्हें इंटरसेप्ट कर लिया।

युद्धविराम अभी भी जारी….

अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य झड़पों के बावजूद दोनों देशों ने युद्ध विराम जारी रहने का दावा किया है। ईरान के उपराष्ट्रपति मो.रजा आरेफ ने जल्द बड़ी जीत का दावा किया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अभी युद्ध विराम लागू है।

ईरानी विदेश मंत्री ने दी चेतावनी…

इस बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को धमकी दी है कि मिसाइल भंडार नष्ट होने की अमेरिकी मीडिया रिपोर्टस को बकवास करार दिया। साथ ही कहा कि हमारे मिसाइल भंडार 1000 प्रतिशत तक तैयार हैं। जब कोई कूटनीतिक समाधान सामने आता है तो अमेरिका एक लापरवाह सैन्य दुस्साहस का रास्ता चुनता है। यह दबाव बनाने की भद्दी चाल है। जिसने एक बार फिर ट्रंप को फंसा दिया है। ईरानी लोग दबाव में नहीं झुकते।

होर्मुज खोलने पर जल्द बन सकती है सहमति

अमेरिका-ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर जल्द सहमति बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके तहत अमेरिका समुद्री नाकेबंदी खत्म करेगा। ईरान भी होर्मुज स्ट्रेट को खोलेगा। जिसके बाद होर्मुज स्ट्रेट में फंसे सैकड़ों जहाज निकल सकते हैं।

आइआरजीसी ने नई व्यवस्था लागू की

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी की स्थापना के साथ होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही की निगरानी रखी जाएगी। सभी व्यापारिक जहाजों को स्ट्रेट से गुजरने के लिए अनुमति के साथ सख्त प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।