विदेश

बड़ा अपडेट: अमेरिका-ईरान युद्ध में नया मोड़! अब 12 साल के बच्चों को युद्ध में उतारेगा ईरान

US-Iran Update: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच बड़ी अपडेट सामने आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस महायुद्ध में ईरान ने बड़ा फैसला लिया है।
2 min read
• •
Mar 26, 2026
iran war
अमेरिका-ईरान युद्ध पर बड़ी अपडेट (सोर्स:पत्रिका डॉट कॉम)

US-Iran War Update: अमेरिका और ईरान तनाव के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। ’इंडिया टुडे’ के रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान अब युद्ध में 12 से 13 साल के बच्चों को भी शामिल करने की तैयारी कर रहा है।

ईरान का बड़ा फैसला

माना जा रहा है कि हालात इतने तनावपूर्ण हो चुके हैं कि ईरान को ऐसे कठोर कदम उठाने पड़ रहे हैं। ईरान ने अब तक इस युद्ध में अमेरिका-इजरायल के सामने मजबूती से मुकाबला किया है। दोनों के बीच लगातार हमले जारी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को चेतावनी

इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अब दबाव में आ गया है और उनसे समझौता करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान के बातचीत करने वाले लोग अजीब तरीके से व्यवहार कर रहे हैं- एक तरफ वे डील के लिए कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ सार्वजनिक तौर पर ऐसा दिखा रहे हैं कि वे सिर्फ प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।

ट्रंप ने यह भी कहा कि उनकी नजर में ईरान की सैन्य स्थिति कमजोर हो चुकी है और उसके पास ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को जल्द ही गंभीर होकर फैसला लेना चाहिए, वरना हालात ऐसे हो सकते हैं जहां से वापस लौटना संभव नहीं होगा।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का जवाब आया सामने

इस मसले पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ कहा है कि उनकी सरकार ने युद्ध खत्म करने के लिए कोई बातचीत नहीं की है और फिलहाल ऐसी कोई योजना भी नहीं है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने दूसरे देशों के जरिए ईरान तक कुछ संदेश जरूर पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन न तो कोई बातचीत हुई थी और न ही कोई नेगोशिएशन।

वहीं, लगातार धमकियों और तनाव के बीच 27 मार्च का दिन काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, 23 मार्च को डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है, इसलिए उन्होंने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने का फैसला 5 दिनों के लिए टाल दिया था। अब यह समयसीमा शुक्रवार को खत्म हो रही है, जिस पर सबकी नजर टिकी हुई है।

Also Read
View All
US Iran Deal: डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान करना चाहता है अमेरिका से समझौता, लेकिन नहीं जानता कैसे बढ़े बात

हूती विद्रोहियों का रियाद पर हमला, क्या बेबस दिख रहा सऊदी अरब? Mecca Pact के साझीदार पाक और तुर्किये क्या कर रहे?

होर्मुज में सुपरटैंकर पर ईरान का हमला: नेविगेशन सिस्टम बंद करने पर IRGC की मिसाइल स्ट्राइक, 2 दिन में तीसरा जहाज निशाना

Houthi Attacks: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमलों से बढ़ा तनाव, ट्रंप की हूतियों को सख्त चेतावनी; खाड़ी में मंडराया बड़ा संकट

‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी