विदेश

US-Israel vs Iran: ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा-अभी जंग खत्म..

Donald Trump statement on ceasfire with Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बड़ा दावा किया: कहा कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है लेकिन युद्धविराम अभी संभव नहीं। जानें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा और वैश्विक तेल संकट से जुड़ी अहम जानकारी।

less than 1 minute read
Mar 15, 2026
Donald Trump (Washington Post)

Donald Trump Iran statement ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले का आज 16वां दिन है। अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले जारी हैं, वहीं ईरान किसी भी हाल में अपने हथियार डालने को तैयार नहीं है। ऐसे में खाड़ी देशों में तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में ईरान को लेकर बड़ा दावा किया।

उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत के जरिए समझौता करके युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार है, लेकिन वे अभी युद्धविराम पर सहमति नहीं देना चाहते हैं, क्योंकि किसी भी समझौते की शर्तें बहुत ठोस होनी चाहिए। जब उनसे समझौते की शर्तों के बारे में पूछा गया, तो ट्रंप ने कहा, 'मैं यह आपको नहीं बताना चाहता।'

ये भी पढ़ें

US-Israel-Iran War: मिडिल-ईस्ट जंग के चलते भारत ने उठाया बड़ा कदम, फारस की खाड़ी के पास भारतीय नौसेना तैनात

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं ट्रंप

ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देशों में उत्पन्न हालात और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई देशों के साथ काम कर रहे हैं। यह जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। युद्ध के दौरान तेल की कीमतों में वृद्धि हो रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मुद्दे को लेकर कई देशों से अनुरोध किया है, जो ईरान युद्ध से प्रभावित हैं, कि वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित रखने में मदद करें। फिलहाल उन्होंने इन देशों के नाम नहीं बताए हैं। वहीं, ट्रंप ने Truth Social पर एक पोस्ट में संकेत दिया कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश तेल टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए युद्धपोत भेज सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Forbes Richest Woman List 2026: दुनिया में बढ़ीं अरबपति महिलाएं, भारत की सावित्री जिंदल ने हासिल किया बड़ा मुकाम

Also Read
View All

अगली खबर