विदेश

‘एप्सटीन गैंग तय नहीं करेगी हमारा भविष्य’, ईरान ने उड़ाया ट्रंप का मजाक, खामेनेई के बेटे बने नए अयातुल्ला

US-Israel-Iran War: ईरानी अधिकारियों ने ट्रंप के उस बयान को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने ईरान के अगले सर्वोच्च नेता के चयन में भूमिका की बात कही थी। तेहरान ने साफ कहा कि देश का भविष्य केवल ईरानी जनता और संस्थाएं तय करेंगी एप्सटीन गैंग नहीं।

2 min read
Mar 09, 2026

US-Israel-Iran War: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का आज दसवां दिन है। इन दस दिनों में तीनों देशों ने एक दूसरे पर जमकर हमले किए और भारी तबाही मचाई। इसके चलते हजारों लोगों की जान गई और मिडिल ईस्ट (Middle East) में भारी तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। लेकिन इस सब के बावजूद यह जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच अब खबर सामने आई है कि अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई ईरान के नए सुप्रीम लीडर (Supreme Leader) बन गए है। जबकि ट्रंप (Trump) पहले ही साफ कर चुके है कि ईरान उनसे बातचीत के बिना नया सुप्रील लीडर नहीं चुने। ऐसे में अब ट्रंप की क्या प्रतिक्रिया होगी उसे लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं ईरान पहले ही साफ कर चुका है कि देश का भविष्य और नेतृत्व एपस्टीन गैंग नहीं बल्कि देश की जनता और उनकी संस्थाएं तय करेगी।

ये भी पढ़ें

US-Israel-Iran War: ईरान तेल को नष्ट कर रहा इजरायल, 30 टैंकों और तेल डीपो पर गिराए बन, सड़कों पर फैली आग

राजनीतिक फैसलों में बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ (Mohammad Baqer Ghalibaf) ने ट्रंप के बयान का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ईरान का भाग्य केवल ईरानी जनता तय करेगी, किसी विदेशी ताकत का इसमें कोई अधिकार नहीं है। उनके अनुसार ईरान की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि है और देश के राजनीतिक फैसलों में बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। गालिबाफ ने अपने बयान में यह भी कहा कि ईरान के भविष्य को लेकर किसी भी तरह की बाहरी टिप्पणी केवल राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास है। उन्होंने संकेत दिया कि ऐसे बयान ईरानी जनता की राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करते हैं।

वेनेजुएला मॉडल पर ईरान का नेतृत्व परिवर्तन हो - ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में कई बार कहा है कि वह चाहते हैं कि ईरान में नेतृत्व परिवर्तन उस तरह हो जैसा उन्होंने वेनेजुएला में देखा था। उनके अनुसार नए नेता को अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ बेहतर संबंध रखने चाहिए। ट्रंप ने यह भी कहा कि किसी भी समझौते के लिए ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण करना होगा। हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान की राजनीतिक व्यवस्था वेनेजुएला से काफी अलग है। राजनीति विशेषज्ञ के अनुसार ट्रंप की यह सोच वास्तविकता से दूर है। उनके अनुसार ईरान की सत्ता संरचना में शामिल सभी संभावित नेता इस्लामिक रिपब्लिक की व्यवस्था के प्रति वफादार हैं।

इजरायल ने नए सुप्रीम लीडर को खत्म करने की धमकी दी

ईरान यह साफ कर चुका है कि उसके सर्वोच्च नेता का चयन तय प्रक्रिया के हिसाब से होगा और उसमें किसी बाहरी ताकत की कोई दखल नहीं होगी। बता दें कि ईरान में सर्वोच्च नेता का चयन 88 सदस्यों की एक परिषद करती है जिसे असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स कहा जाता है। यह परिषद देश की धार्मिक और राजनीतिक व्यवस्था के तहत चुनी जाती है और वही नए सुप्रीम लीडर का फैसला करती है। इस परिषद ने खामेनेई के बेटे मुजतबा को नया सुप्रीम लीडर चुना है। ईरानी सरकारी टीवी ने सोमवार सुबह मुजतबा के नाम की घोषणा की है। वहीं इजरायल पहले ही यह एलान कर चुका है कि वह खामेनेई की तरह ही उनके उत्तराधिकारी को भी खत्म कर देगा।

Also Read
View All

अगली खबर