विदेश

‘मेलोनी मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए मिन्नतें कर रही थीं’, पीएम जॉर्जिया मेलोनी पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

Giorgia Meloni vs Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फ्रांस में G-7 मीटिंग के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने की गुज़ारिश की।
2 min read
Jun 20, 2026
Giorgia Meloni Donald Trump
पीएम जॉर्जिया मेलोनी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

US President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने G-7 समिट का जिक्र करते हुए कहा कि फ्रांस में G-7 मीटिंग के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने की गुज़ारिश की। इटली में उनकी लोकप्रियता का स्तर गिर रहा है। शायद इसलिए क्योंकि जब ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या बनाने से रोकने की बात आई, तो उन्होंने अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो वह अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती है।

'लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से करना चाहती है दोस्ती'

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि उन्होंने हमें इटली के लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया, जिससे बहुत बड़ी लॉजिस्टिकल दिक्कत हुई। यह तब हुआ जब अमेरिका इटली और दूसरे NATO सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करता है। अब, जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो वह अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती हैं। नहीं, शुक्रिया!

जानें क्या था पूरा मामला

बता दें कि फ्रांस में इस हफ्ते G-7 समिट का आयोजन किया गया था। इसमें दुनिया के कई नेताओं के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी भी शामिल हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समिट के बाद एक टीवी चैनल से कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन में मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए मिन्नतें कर रही थीं। ट्रंप के इस बयान से इटली की सरकार नाराज हो गई। ट्रंप के दावे के बाद मेलोनी ने एक वीडियो जारी कर हैरानी जताते हुए इनको मनगढ़ंत बताया है।

मेलोनी पहले भी ट्रंप के दावों को किया खारिज

आपको बता दें कि इससे पहले भी ट्रंप ने मेलोनी को लेकर ऐसा ही दावा किया था। तब इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की कड़ी आलोचना की थी। ट्रंप को करारा जवाब देते हुए मेलोनी ने उनके इन दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत बताया था। अपने सहयोगियों के साथ ट्रंप के इस तरह के बर्ताव पर निराशा जताई। ट्रंप के दावे के बाद मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

Updated on:
20 Jun 2026 08:24 pm
Published on:
20 Jun 2026 07:21 pm