20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैं गिरफ्तार होने वाला हूं, आप विरोध प्रदर्शन जारी रखें: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से शनिवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है। अभिजीत दीपके ने कहा है कि मुझे गिरफ्तार किया जाने वाला है, आप सभी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रखें।

2 min read
Google source verification
abhijeet dipke Cockroach Janta Party Protest

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (Photo: IANS)

Cockroach Janta Party CJP Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इसके मद्देनजर दिल्ली में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए है। उनका कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली करने को कहा है। इसी बीच अभिजीत दीपके ने कहा है कि मुझे गिरफ्तार किया जाने वाला है, आप सभी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रखें।

अभिजीत दीपके का कार्यकर्ताओं के लिए भावुक संदेश

अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर CJP की अनुमति की अवधि बढ़ाने की अपील की थी। हालाकि पुलिस ने अवधि बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है। इसके साथ ही जंतर-मंतर को खाली करने के लिए कहा है। इसे बाद अभिजीत दीपके ने कार्यकर्ताओं के लिए एक भावुक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुझे गिरफ़्तार करने वाली है, आप सभी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रखा है।

एक वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके ने कहा कि पुलिस ने हमारे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की हमारी अपील को ठुकरा दिया है। इसके बजाय, वे CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को गिरफ़्तार करने की तैयारी कर रहे हैं। हम देश के सभी नागरिकों, छात्रों, अभिभावकों और आप में से हर उस व्यक्ति से अपील करते हैं जो देश की शिक्षा व्यवस्था की परवाह करते हैं कि कृपया दिल्ली के जंतर-मंतर पर आएं।

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के लगे नारे

अभिजीत दीपके के कहने पर समर्थक थाली और चम्मच लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने थाली और चम्मच बजाया। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के जमकर नारे भी लगाए। जब दीपके प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया है।

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर उठाए सवाल

अमिताभ चौधरी नाम के एक एक्स यूजर ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर सवाल उठाए है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखो, आम आदमी पार्टी का स्टूडेंट विंग जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में #CockroachJantaParty की मदद कर रहा है। अभिजीत दीपके और सौरव दास यह क्यों नहीं मानते कि वे केजरीवाल के दो प्यादे हैं और पूरे विरोध प्रदर्शन को AAP ही फंड और मैनेज कर रही है? MCD को उन पर यहां-वहां कचरा फैलाने के लिए जुर्माना लगाना चाहिए। वे प्लास्टिक के गिलास और प्लेट इस्तेमाल कर रहे हैं जिन्हें चारों ओर फेंका जा रहा है और गंदगी फैलाई जा रही है… यह 'जेन Z' का कैसा दूरदर्शी आंदोलन है, जिसकी शुरुआत ही देश को प्रदूषित करने से होती है?