
डीएमके प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन
DMK Spokesperson TKS Elangovan: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मिली हार के एआईएडीएमके कार्यकर्ता अपनी पार्टी से किनारा कर रहे है। एआईएडीएमके कार्यकर्ताओं के टीवीके में शामिल होने पर डीएमके प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन की प्रतिक्रिया सामने आई है। टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। शायद एआईएडीएमके पर इसका असर पड़े क्योंकि एआईएडीएमके का नेतृत्व बहुत कमजोर है, यही समस्या है। इससे हमें मजबूती मिलेगी, डीएमके को मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में आपको इसका परिणाम दिखेगा।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के DMK गठबंधन से अलग होने पर DMK के प्रवक्ता TKS इलांगोवन ने चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे पहले ही अलग हो चुके हैं और TVK गठबंधन में शामिल हो गए हैं। उन्हें कैबिनेट में जगह भी मिल चुकी है। हम क्या कर सकते है।
उन्होंने आगे कहा कि IUML के साथ हमारे रिश्ते, अब वे अलग हो गए है, तो हम क्या कर सकते हैं। हम देखेंगे कि हम उनकी मदद करेंगे या नहीं। इससे उन्हे कोई फायद नहीं होगा।
NEET की तैयारी कर रहे 19 साल के एक छात्र के सुसाइड पर भी DMK के प्रवक्ता TKS इलांगोवन ने अपनी राय रखी है। TKS इलांगोवन ने कहा कि यह NEET परीक्षा देने वाले बच्चों की आत्महत्या का पहला मामला नहीं है। NEET के शुरू होने के बाद से ही ऐसा हो रहा है। इसीलिए हम कहते हैं कि NEET को लागू नहीं किया जाना चाहिए, इसे वापस ले लिया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जो गरीब बच्चे पहली से 12वीं कक्षा तक अपनी पढ़ाई में हमेशा टॉप करते हैं, उन्हें एडमिशन नहीं मिल पाता, जबकि जो बच्चे क्लास में कम नंबर लाते हैं और बहुत ज़्यादा पैसे देकर किसी कोचिंग या ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में जाते हैं, उन्हें एडमिशन मिल जाता है।
IUML के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एम. कादर मोहिदीन ने कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने TVK सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया। अभी वह जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा है। मौजूदा राजनीतिक हालात में, हमारे लिए DMK गठबंधन के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखना संभव नहीं है। इस बैठक में यह तय किया गया है कि चुनावी गठबंधन के बारे में फैसला उपचुनावों और स्थानीय निकाय चुनावों की आधिकारिक घोषणा होने के बाद लिया जाएगा।
Updated on:
20 Jun 2026 06:22 pm
Published on:
20 Jun 2026 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
