विदेश

अमेरिकी स्टॉक मार्केट को हुआ 34,91,77,00,00,00,000 रुपये का नुकसान, ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से लगा झटका

US Stock Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के चलते अमेरिकी स्टॉक मार्केट क्रैश हो गया। इसके चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

2 min read
Mar 11, 2025
US Stock market crash

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की टैरिफ पॉलिसी इस समय दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति दुनियाभर को 'टैरिफ वॉर' (Tariff War) की धमकी दे चुके हैं, जिससे कई देशों में खलबली मची हुई है। अगले महीने से यह टैरिफ लागू भी होने वाला है। हालांकि इसी बीच सोमवार को अमेरिकी स्टॉक मार्केट ने हर किसी को चौंका दिया। सोमवार को अमेरिकी स्टॉक मार्केट क्रैश (US Stock Market Crash) हो गया, जिससे देशभर में हड़कंप मच गया।

2022 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट

सोमवार को अमेरिकी स्टॉक मार्केट में हुई गिरावट 2022 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे टेक्नोलॉजी शेयरों को काफी नुकसान हुआ है। बड़ी-बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों को स्टॉक मार्केट में हुई इस गिरावट की वजह से नुकसान उठाना पड़ा है।

4 ट्रिलियन डॉलर्स का नुकसान

अमेरिकी स्टॉक मार्केट के क्रैश होने के वजह से देश में आर्थिक मंदी की आशंका पैदा हो गई है। इससे स्टॉक मार्केट को 4 ट्रिलियन डॉलर्स (34,91,77,00,00,00,000 रुपये) का नुकसान उठाना पड़ा है। सोमवार को अमेरिकी स्टॉक मार्केट में बिकवाली तेज़ी से बढ़ गई। बेंचमार्क S&P 500 (.SPX) में 2.7% की गिरावट आई, जो इस साल की सबसे बड़ी दैनिक गिरावट है। Nasdaq 100 इंडेक्स में 3.8% की गिरावट आई, जो सितंबर 2022 के बाद से इसकी सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है। सोमवार को डाओ जोन (Dow Zone) में भी 890 पॉइटंस की गिरावट देखने को मिली और S&P 500 अपने 19 फरवरी के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 8.6% नीचे बंद हुआ। तब से बाज़ार मूल्य में 4 ट्रिलियन डॉलर्स की गिरावट आई और स्टॉक मार्केट 10% की गिरावट के करीब पहुंच गया। नैस्डैक गुरुवार को अपने दिसंबर के उच्च स्तर पर था, लेकिन सोमवार को 10% से ज़्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Also Read
View All

अगली खबर