पोर्ट लुईस पर पीएम मोदी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। मॉरीशस के डिप्टी विदेश मंत्री हम्बीराजन नारसिंघन (Hambyrajen Narsinghen) ने बताया था कि पीएम मोदी का यह दौरा बेहद ही खास अवसर है। ऐसे में देश के सभी 34 मंत्री पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। साथ ही कई अन्य अधिकारी भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।