विदेश

अमरीकी वॉरशिप पहुंचा ताइवान स्ट्रेट, हाई अलर्ट पर चीन

Taiwan-China Conflict: चीन और ताइवान के बीच टेंशन अब और बढ़ सकती है। कुछ दिन पहले ही चीन ने ताइवान के पास तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास किया था। अब अमरीका ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे चीन हाई अलर्ट पर आ गया है।

2 min read
us warship sails through Taiwan strait

चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच पिछले कई सालों से चल रही टेंशन जगजाहिर है और किसी से भी छिपी नहीं है। चीन ताइवान पर अपना हक जताता है। दूसरी तरफ ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश मानता है जो चीन को पसंद नहीं है। पिछले साल रूस (Russia) के यूक्रेन (Ukraine) पर हमला करने के बाद से ही दोनों देशों के बीच टेंशन और भी बढ़ गई। रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद कई लोग तो यह भी कह रहे थे कि चीन भी ताइवान पर कब्ज़ा करने के लिए जल्द ही ताइवान पर हमला कर सकता है। हालांकि चीन ने अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया है पर दोनों देशों के बीच टेंशन की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच हाल ही में अमरीका (United States Of America) ने कुछ ऐसा किया है जिससे चीन हाई अलर्ट पर आ गया है।


ताइवान स्ट्रेट पहुंचा अमरीकी वॉरशिप

हाल ही में अमरीका का वॉरशिप ताइवान के करीब पहुंच गया है। आज ही अमरीकी वॉरशिप USS Milius को ताइवान स्ट्रेट में देखा गया है। ताइवान स्ट्रेट को ताइवान जलसंधि के नाम से भी जाना जाता है। ताइवान स्ट्रेट में दमदार हथियारों से लदे अमरीकी वॉरशिप के देखे जाने से चीन हाई अलर्ट पर आ गया है।


यह भी पढ़ें- सूडान में तीसरे दिन भी आर्मी और पैरामिलिट्री के बीच खूनी जंग जारी, अब तक 100 लोगों की मौत

फ्रीडम ऑफ नैविगेशन ऑपरेशन


अमरीकी वॉरशिप के ताइवान स्ट्रेट में देखे जाने से चीन हाई अलर्ट पर है और इस पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। वहीं इस बारे में अब अमरीकी नेवी ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अमरीकी नेवी ने इसे फ्रीडम ऑफ नैविगेशन ऑपरेशन बताया है।

चीन के युद्धाभ्यास के बाद अमरीका का बड़ा कदम

चीन ने कुछ दिन पहले ही ताइवान के पास बड़े लेवल पर युद्धाभ्यास किया था। चीन की आर्मी ने ताइवान के पास तीन दिन तक युद्धाभ्यास किया था। इस युद्धाभ्यास में ताइवान को घेरने का भी अभ्यास किया गया था। चीन के इस युद्धाभ्यास के बाद अमरीका ने अपने वॉरशिप को ताइवान स्ट्रेट में तैनात करके एक बड़ा कदम उठाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ताइवान और चीन के बीच विवाद में अमरीका ने शुरू से ताइवान का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें- TikTok को पूरी तरह से बैन करने वाला पहला अमरीकी राज्य बना Montana

Published on:
17 Apr 2023 12:16 pm
Also Read
View All