विदेश

Video: ‘मैं बस घर जाना चाहती हूं…’ होटल में हमले के बाद फूट-फूटकर रोने लगीं ट्रंप की करीबी

Erica Kirk Crying Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एरिका किर्क को रोते हुए सुरक्षाकर्मियों के साथ बाहर ले जाते देखा जा सकता है। वह बेहद घबराई हुई थीं और बार-बार कह रही थीं, “मैं बस घर जाना चाहती हूं।”

2 min read
Apr 26, 2026
फोटो में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी करीबी फ्रेंड की वाइफ घटना के बाद रोते हुए जाती हुई (ANI)

White House Correspondents Dinner Shooting: ट्रंप के डिनर पार्टी के दौरान शनिवार रात अचानक फायरिंग की घटना ने अफरातफरी मचा दी। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एरिका किर्क को रोते हुए सुरक्षाकर्मियों के साथ बाहर ले जाते देखा जा सकता है। वह बेहद घबराई हुई थीं और बार-बार कह रही थीं, “मैं बस घर जाना चाहती हूं।”

ये भी पढ़ें

ईरानी ऑपरेशन का बड़ा खुलासा, अमेरिका-इजरायल को सबक सिखाने के लिए कर रहा था ये काम!

बता दें एरिका किर्क के पति चार्ली किर्क की पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चार्ली किर्क, ट्रंप के बेहद करीबी मानें जाते थे।

शूटर ने एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को मारी गोली

बता दें वॉशिंगटन हिल्टन होटल में कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक गोलियों की तेज आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। उस समय ट्रंप मंच पर थे, लेकिन सुरक्षा एजेंट उन्हें तुरंत वहां से सुरक्षित बाहर ले गए।

हमले के दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को गोली लगी, हालांकि अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
इसके अलावा ट्रंप के सीनियर एडवाइजर स्टेफेन मिलर, डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ और कई अन्य बड़े अधिकारियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। FBI डायरेक्टर काश पटेल को भी गोलियों की खबर मिलते ही कमरे से बाहर ले जाया गया।

बता दें इस इवेंट में फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस, और सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो के साथ-साथ दूसरे सीनियर अधिकारी और कैबिनेट मेंबर भी शामिल थे। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, जो मैटरनिटी लीव पर थीं, भी डिनर में शामिल हुईं थीं।

ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की तारीफ

घटना के बाद में ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस और दूसरे एनफोर्समेंट अधिकारियों की तारीफ की। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "DC में काफी अच्छी शाम थी, सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने शानदार काम किया। उन्होंने तेजी और बहादुरी से काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सलाह दी है कि हम 'शो को चलने दें' लेकिन, पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट के हिसाब से काम करेंगे।"

बता दें हथियारबंद आदमी की पहचान कैलिफोर्निया के 31 साल के कोल टोमस एलन के तौर पर हुई है। उसे कस्टडी में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें

West Bengal Assembly Elections: उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, मीनाक्षी मुखर्जी की एंट्री से क्यों बढ़ी TMC और BJP की टेंशन
Also Read
View All