विदेश

वियतनाम में फिर मचाई बाढ़ ने तबाही, 41 लोगों की हुई मौत

Vietnam Floods: वियतनाम में मौसम की मार से लोगों के हाल बेहाल हैं। एक बार फिर वियतनाम में बाढ़ ने तबाही मचा दी है, जिससे 41 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

2 min read
Nov 21, 2025
Floods in Vietnam (Photo - Washington Post)

मौसम की मार से दुनियाभर में कई देशों के लोग परेशान हैं। कुछ देशों में तो अभी भी भारी बारिश और बाढ़ पर ब्रेक नहीं लगे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इन देशों में विएतनाम (Vietnam) भी शामिल है, जहाँ के मध्य प्रांतों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। इस साल कई चक्रवातीय तूफानों को झेल चुके वियतनाम में पिछले कुछ महीनों से रुक-रूककर मूसलाधार बारिश का सिलसिला बना हुआ है, जिससे आई बाढ़ के कारण अब तक काफी नुकसान हो चुका है। अब एक बार वियतनाम के मध्य प्रांतों में बाढ़ ने तबाही मचा दी है।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी हुए G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने साउथ अफ्रीका के लिए रवाना, ट्रंप पहले ही कर चुके हैं बहिष्कार

41 लोगों की मौत

वियतनाम आपदा एवं बांध प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी दी कि देश के मध्य प्रांतों में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ के कारण 41 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

कई लोग घायल, 9 अभी भी लापता

वियतनाम के मध्य प्रांतों में बाढ़ की वजह से कई लोग घायल भी हुए हैं, जिसकी जानकारी वियतनाम आपदा एवं बांध प्रबंधन प्राधिकरण ने दी है। इनमें से कई घायलों को तो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 9 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

जान के साथ माल और पशुधन का भी नुकसान

वियतनाम में बाढ़ की वजह से प्रभावित प्रांतों में जान के साथ माल और पशुधन का भी नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण 67,000 से ज़्यादा घरों में पानी भर गया है और 168 अन्य घरों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की वजह से 13,000 हेक्टेयर से ज़्यादा चावल और अन्य फसलें खराब हो गई हैं। इसके साथ ही 30,700 से ज़्यादा पशुधन और मुर्गियाँ या तो बह गईं या उनकी मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों के अनुसार बाढ़ की वजह से अब तक 3 ट्रिलियन वियतनामी डोंग (करीब 1,000 करोड़ रूपए) का नुकसान हो चुका है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली ब्लास्ट में पाकिस्तान का हाथ, नेता की गीदड़भभकी – “लाल किले से कश्मीर तक भारत पर करेंगे हमला”

Also Read
View All

अगली खबर