विदेश

महिलाओं के खिलाफ हिंसा माना जाएगा आतंकवाद, नया कानून लाने की तैयारी

Violence Against Women Terrorism: ब्रिटेन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर लगाम लगाने के लिए अब सरकार सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है।

2 min read

Violence Against Women Terrorism: ब्रिटेन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर लगाम लगाने के लिए अब सरकार सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है। नए प्रस्तावित कानूनों के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ हिंसा को अब आतंकवाद के रूप में लिया जाएगा और उसी के मुताबिक सजा दी जाएगी। ब्रिटेन में पहली बार इस तरह के कानून बनाए जाएंगे।

ब्रिटेन में नया कानून लाने की तैयारी

ब्रिटेन की गृह सचिव यवेट कूपर ने महिलाओं और लड़कियों पर बढ़ती हिंसा के मामलों से निपटने के लिए मौजूदा कानून की खामियों की पहचान के लिए समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि महिलाओं के खिलाफ किस सोच के तहत हिंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन और सड़कों पर बढ़ते अपराध रोकने में नाकाम रही है। इससे हमारे सामाजिक ताने-बाने को नुकसान हो रहा है। नए प्रस्तावित कानून के मुताबिक स्कूल के शिक्षकों को भी बताना होगा कि स्कूल में महिलाओं के खिलाफ नफरती सोच रखने वाले कौन-कौन लोग हैं।

एक साल में 10 लाख मामले दर्ज

ब्रिटेन के पुलिस प्रमुख ने हाल में कहा था कि देश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा अत्यधिक बढ़ गई है। पुलिस इसे आतंकवाद के खतरे के तौर पर देख रही है। 'नेशनल पुलिस चीफ्स काउंसिल' और 'कॉलेज ऑफ पुलिसिंग' की ओर से तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन की पुलिस ने 2022 से 2023 के बीच महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसक अपराधों के 10 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। यह कुल अपराधों का पांचवा हिस्सा है।

Updated on:
19 Aug 2024 09:14 am
Published on:
19 Aug 2024 07:24 am
Also Read
View All

अगली खबर