विदेश

Viral Video: कुकर में चाय बनाने का जुगाड़: दो सीटी लगीं, चाय पकी – लोग बोले, ‘ये तो चाय नहीं, दाल है!’

Pressure Cooker Tea Viral: एक व्यक्ति ने कुकर में पानी, दूध, चाय की पत्ती, अदरक व चीनी डाल कर ढक्कन बंद किया और दो सीटी आने तक गर्म किया – चाय तैयार। इंस्टाग्राम पर वायरल इस जुगाड़ को देख लोग हंस रहे हैं।

2 min read
Nov 16, 2025
प्रेशर कुकर में चाय बनाते हुए वीडियो वायरल हो गया। (फोटो: सोशल मीडिया.)

Pressure Cooker Tea Viral: इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है। इसमें एक शख्स चाय बनाने का ऐसा तरीका दिखा रहा है कि देख कर पहले तो हंसी आएगी, फिर सोच में पड़ जाएंगे। जी हाँ, चाय कुकर में बनाई है(Pressure Cooker Tea Viral)! वो भी पूरा प्रॉसेस के साथ (Cooker Tea Viral)– जैसे सब्जी या दाल बनाते हैं। गैस चालू, सामान अंदर, ढक्कन बंद, सीटी का इंतजार – और बन गई चाय! हम भारतीयों के लिए चाय सिर्फ पेय नहीं, रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। सुबह की नींद खोलने वाली, दोपहर की झपकी भगाने वाली, शाम की गपशप की साथी। हर कोई अपना स्टाइल रखता है – चाय बनाने के लिए कोई पहले पानी उबालता है, कोई दूध में पत्ती डालता है, कोई मसाला मिलाता है। लेकिन कुकर में चाय (Chai Jugaad Video) ? य​ह तो एकदम नया खेल है !

ये भी पढ़ें

वॉशिंगटन डीसी चाय-पानी: इंडियन स्ट्रीट फूड अब अमेरिका में भी, जायका ऐसा कि मुंह में आ जाएगा पानी

कुकर खोला और छलनी से छान कर कप में चाय डाली

वीडियो में लड़का बेफिक्र होकर कुकर पर चाय चढ़ाता है। पहले पानी, फिर चीनी, चाय की पत्ती, कद्दूकस की हुई अदरक और ऊपर से एक कप दूध। सब कुछ एक साथ। फिर ढक्कन लगाया, जैसे प्रेशर में दाल पका रहा हो। दो सीटी बजने दीं। गैस बंद की, थोड़ा इंतजार किया, कुकर खोला और छलनी से छान कर कप में चाय डाली। मुस्कुराते हुए बोला – “देखो, चाय तैयार!”

लोग कमेंट्स में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं

यह मजेदार रील इंस्टाग्राम पर Mosrrat Khan ने पोस्ट की। कैप्शन में लिखा – “देख बहन, हम इतने सालों से चाय गलत बना रहे थे!” बस, वीडियो फैल गया जैसे आग। लोग कमेंट्स में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई लिख रहा है – “ये तो चाय नहीं, चाय का सूप है!”, कोई बोला – “ब्रेकफास्ट में टाइम बच जाएगा!”

चाय बनाना एक रस्म है

कई लोगों को यह आइडिया पसंद आया। खासकर जो सुबह जल्दी में होते हैं। एक यूजर ने कहा – “हॉस्टल लाइफ के लिए परफैक्ट! नहाते वक्त चाय बन जाएगी।” लेकिन चाय प्रेमी नाराज हैं। उनका कहना – “चाय बनाना एक रस्म है, उसकी महक, भाप देखना, धीरे-धीरे उबालना – कुकर में सब बंद हो गया, मजा खत्म!”

कुकर की ज्यादा गर्मी से दूध फट सकता है

तकनीकी तौर पर यह तरीका गलत नहीं है। उबाल तो आ रहा है, चाय की पत्ती का रंग भी निकलेगा। लेकिन स्वाद? वो अलग बात है। कुकर की ज्यादा गर्मी से दूध फट सकता है, चाय कड़वी हो सकती है। खुशबू तो कुकर में कैद हो जाएगी। फिर भी, यह जुगाड़ सोचने पर मजबूर करता है – क्या हम सच में चाय को बहुत सीरियस लेते हैं?

लोग हर चीज में नया तरीका ढूंढते हैं

बहरहाल भारत में जुगाड़ कोई नई बात नहीं है। लोग हर चीज में नया तरीका ढूंढते हैं। चाय भी इससे अछूती नहीं रही। यह वीडियो सिर्फ हंसी-मजाक नहीं है, बल्कि हमारी क्रिएटिविटी का प्रमाण है। चाहे यह तरीका अपनाएं या नहीं, चर्चा तो पैदा कर ही दी। अगर ट्राई करना हो तो सावधानी बरतें। कुकर खोलते समय भाप से बचें। और हाँ, अगर चाय वैसी न बनी जैसी उम्मीद थी, तो पारंपरिक तरीके पर लौट आएं। आखिर चाय दिल से बनती है, कुकर से नहीं!

Also Read
View All

अगली खबर