विदेश

Viral video: पूरे 32 दांतों के साथ पैदा हुई ये बच्ची, डॉक्टर्स तक रह गए हैरान

Baby born with 32 teeth: सारे बच्चे बिना दांतों के ही पैदा होते हैं, यह एक सामान्य बात है, मगर क्या ऐसा भी हो सकता है कि कोई बच्चा दांतों के साथ पैदा हो? यह बात अजीब जरूर है, लेकिन ऐसा होता है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2024, 10:33 AM IST
32 Teeth Baby
32 Teeth Baby

Baby born with 32 teeth: आम तौर पर बहुत कम मामलों में दातों के साथ भी बच्चे हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें मासूम सी एक बच्ची है जिसके बारे में उसकी मां कहना है कि वह दांतों के साथ ही पैदा हुई। यह बच्ची अमरीका के टेक्सास के डलास की रहने वालीं नीका दिवा है।

क्यूट बेबी का वीडियो वायरल

आम तौर पर जब बच्चा बड़ा होता है तो उसके दूध के दांत भी विकसित होने लगते हैं। ऐसा पाया गया है कि औसतन एक व्यक्ति के 32 दांत होते हैं जिसमें उसकी अक्ल दाढ़ भी शामिल है। जबकि ये 20 वर्ष की आयु के बाद तक विकसित होते देखे गए हैं। इंटरनेट पर एक क्यूट बेबी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे का जन्म 32 दांतों के साथ हुआ हैं। यह असामान्य सी घटना तब चर्चा में आई जब महिला ने एक बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी बेटी के 32 दांतों का वीडियो शेयर किया।

बेटी की कुछ झलकियां शेयर की

वीडियो में मां ने कैप्शन डाला है कि उसकी बेटी एक दुर्लभ बीमारी के साथ पैदा हुई थी, जिसमें उसके 32 दांत थेैं। वीडियो में महिला ने अपनी बेटी की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जो पूरे दांतों के साथ पैदा हुई थी इस हालत को आम तौर पर नेटल टीथ कहा जाता है।

वीडियो क्लिप

महिला के मुताबिक, जब उसने पहली बार अपनी बेटी को गोद में लिया तो उसके मुंह में सारे दांतों देख कर वह दंग रह गई। उसे डॉक्टरों ने बताया कि यह एक बेहद दुर्लभ स्थिति है और अब वह इसके बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। महिला ने कहा कि यह मजाक नहीं है, इस पोस्ट को कई लोगों ने गंभीरता से लेने पर जोर दिया, तो कुछ को यकीन ही हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। @ika.diwa इंस्टा अकाउंट से शेयर हुई वीडियो क्लिप पर तीन करोड़ से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Updated on:
21 Jul 2024, 10:33 AM IST
Published on: