ऐसे में अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने अपने खिलाड़ियों को धीमे खेलने का इशारा किया, ताकि मैच रुकने पर बांग्लादेश पार स्कोर से पीछे ही रहे। ऐसे में मैच को रोकने के लिए गुलबदिन नायब ने ऐसा ड्रामा किया, जिस देख क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज हैरान रह गए। ट्रॉट के इशारे के बाद गुलबदिन अपनी जांघ पर हाथ रखकर मैदान पर गिर गए।