दरअसल, बांग्लादेश की टीम की बल्लेबाजी के दौरान 11 ओवर में फिर से बारिश आ गई। 11वें ओवर की चौथी पर मैदान के बाहर से अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने इशारा किया कि धीमा खेलें। इशारा पाते ही गुलबदीन नैब मांशपेशियों में खिंचाव के चलते नीचे गिर गए और इसके बाद मैच थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। फिर बारिश के चलते अंपायर्स कवर्स का इशारा करते मैच रोक दिया। जोनाथन ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उस समय डीएलएस के अनुसार, बांग्लादेश 2 रन पीछे था। अगर बारिश से मैच धुलता तो अफगानिस्तान जीत जाता।