IND vs ENG Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच 27 जून गुरुवार को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप में ये लगातार दूसरी बार है, जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। 2022 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत हारकर बाहर हो गया था। ऐसे में इस बार कप्तान रोहित शर्मा पुरानी गलतियों से सबक लेकर अंग्रेजों से हिसाब चुकता करना चाहेंगे। लेकिन, उन्हें जॉस बटलर समेत इंग्लैंड के 3 खिलाडि़यों से सावधान रहना होगा, भारत पर भारी पड़ सकते हैं। टीम इंडिया को इन तीनों का तोड़ ढूंढना ही होगा।